हजारों हजारों की संख्या में उपस्थित खेल प्रेमियों ने पूर्व सांसद का किया अभिवादन
विजेता टीम को पूर्व सांसद ने मोटरसाइकिल पुरस्कार के तौर पर दिया
*पूरे संथाल परगना में सबसे बड़ा और व्यापक टूर्नामेंट यहां आयोजित होता है-फुरकान अंसारी
*खेल के मैदान में हिंदू मुस्लिम की दीवारें टूट जाती है और सिर्फ दर्शक बनकर मैच का लुफ्त उठाते हैं
*भाजपा पेट्रोल लेकर चलती है और हम लोग पानी-फुरकान अंसारी
*जात पात कर नफरत फैलाने का काम भाजपा करती है-फुरकान अंसारी
*बेवा धनबाद में आयोजित तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के तौर पर फुरकान अंसारी पहुंचे जहां हजारों हजार की संख्या में उपस्थित खेल प्रेमियों ने पूर्व सांसद का खड़े होकर अभिवादन किया और जमकर नारेबाजी की। पूर्व सांसद को फूल मालाओं से लादकर स्टेज तक ले जाया गया। इतने बड़े आयोजन मे पूरा मैदान खचाखच भरा हुआ था और खेल प्रेमी क्रिकेट का आनंद उठा रहे थे। पूर्व सांसद ने भी पूरे फाइनल मैच का लुफ्त उठाया और चौके छक्कों पर जमकर तालियां बजाई।
*काफी रोमांचक मुकाबले में पाकडीह ने अमलाचातर को 100 विकेट से हरा दिया।
*मैच खत्म होने के उपरांत पूर्व सांसद ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पूरे संथाल परगना में इतना बड़ा आयोजन कहीं नहीं होता इतना बड़ा टूर्नामेंट जामताड़ा में हर वर्ष बेवा धनबाद के लोग करते हैं।मैं कमिटी और यहां के लोगों को इतने बड़े और व्यापक टूर्नामेंट के आयोजन के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं देता हूं।आगे पूर्व सांसद ने कहा की खेल ही एक ऐसा माध्यम है जहां लोग जात पात भूल कर सिर्फ दर्शक बनकर मैच का आनंद उठाते हैं। खेल के मैदान में जात पात खत्म हो जाता है। जिस प्रकार अभी आप लोगों ने देखा की नारायणपुर के डोकीडीह में जानबूझकर एक साजिश के तहत कुछ असामाजिक तत्वों ने समाज के लोगों को बांटने का काम किया। यह सरासर गलत है। सरस्वती पूजा हम सभी लोग धूमधाम से मनाते हैं परंतु विसर्जन के समय ही हम कांग्रेसियों और सेकुलर माइंड के लोगों को डर लगा रहता है कि कहीं भाजपा और आरएसएस के लोग कुछ गलत कर दो समुदाय को लड़ा ना दे। भाजपा हमेशा से समाज को तोड़ने का काम करती है। भाजपा के लोग पेट्रोल लेकर घूमते हैं और हम लोग पानी लेकर चलते हैं। हम लोग आग बुझाने का काम करते हैं और यह लोग आग लगाने का काम करते हैं।
*आगे पूर्व सांसद ने कहा की आप लोग मिलजुल कर रहे हैं और आपसी सौहार्द बनाकर चलें। यही समाज की खूबसूरती है। भाजपा की बहकावे में ना आए।
*आगे पूर्व सांसद ने विजेता टीम को पुरस्कार के तौर पर मोटरसाइकिल दिया। खिलाड़ियों के अनुरोध पर पूर्व सांसद ने पूरे मैदान का चक्कर मोटरसाइकिल से लगाया और दर्शकों का अभिवादन किया। दर्शक पूर्व सांसद को अपने बीच पाकर काफी खुश दिख रहे थे।पूर्व सांसद को अपने बीच पाकर सभी का जोश दोगुना हो गया था।
