समीम जामताड़ा
जामताड़ा पुलिस ने भाजपा वरीय नेता सह पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल के घर के सामने से हथियार समेत 6 अपराधियों को गिरफ्तार किया।बताया जा रहा हैं की सभी 6 अपराधी भाजपा वरीय नेता वीरेंद्र मंडल की सुनियोजित हत्या की नियत से जामताड़ा पहुंचे थे।पिछले कई दिनों से अपराधी गलत नीयत से भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल के आवास की रेकी कर रहे थे।अपराधियों के द्वारा मंगलवार की देर शाम दहशत फैलाने के नियत से गांधी मैदान में चल रहे राष्ट्रीयव्यापी हस्तशिल्प मेला में कई राउंड फायरिंग की गई।जब अपराधी मेला परिसर से फायरिंग कर भागने लगे तो आमजनता के द्वारा अपराधियों को उनके आवास के पड़ोस में छिपे हुए,अपराधियों को स्कॉर्पियो समेत पकड़ा गया और स्थानीय जामताड़ा पुलिस को सूचना दी गई,पुलिस ने छापेमारी कर उक्त सभी 6 अपराधियों को 2 बंदूक,13 कारतूस और धारदार हथियार के साथ धर दबोचा। जामताड़ा पुलिस एसडीपीओ आनंद ज्योति मिंज ने कहा की इन सभी अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही हैं।इस संबंध में भाजपा जिला अध्यक्ष सोमनाथ सिंह की अध्यक्षता में भारतीय जनता पार्टी की ओर से एक प्रेस वार्ता आयोजित किया गया।भाजपा जिला अध्यक्ष सोमनाथ सिंह ने कहा की वर्तमान में रीना कुमारी नगर पंचायत की अध्यक्ष हैं और उसके पूर्व भाजपा वीरेंद्र मंडल 2 बार नगर पंचायत के अध्यक्ष रहे।नगर पंचायत जामताड़ा पूरे झारखंड प्रदेश में विकास के मामले में अव्ववल रहा।जामताड़ा विधानसभा से भी वीरेंद्र मंडल भाजपा को सीट पर 2 बार प्रत्याशी रहे।भारतीय जनता पार्टी आज जामताड़ा जिले में काफी मजबूत स्थिति में हैं।जिससे विरोधी बौखलाए हुए हैं ,भाजपा की लोकप्रियता को देखते हुए ,इसका अंजाम देने के लिए वीरेंद्र मंडल के ऊपर विपक्षियों के द्वारा घटना को अंजाम देने का प्रयास किया गया।यह मां चंचला की धरती हैं और मां चंचला की कृपा से वीरेंद्र मंडल हमलोग के बीच सकुशल हैं। हमारे विरोधी हम लोगों से घबराए हुए,विगत कुछ दिनों से सोशल मिडिया के माध्यम से जामताड़ा का माहौल बिगाड़ने में लगे ,हमलोग सभी काफी घबराए हुए हैं।पुलिस इस मामले की जांच करे।पुलिस प्रशासन से मांग करते हैं की हमलोगो को सुरक्षा दी जाए। भाजपा वरीय नेता वीरेंद्र मंडल ने कहा की मां चंचला,माता पिता,प्रबुधजनो और जामताड़ा वासियों की कृपा से कल मुझे नया जीवनदान मिला हैं,इसके लिए मैं सबका ऋणी हूं। पिछले 15 सालों से जामताड़ा नगर पंचायत में विकास कार्यों की बदौलत बढ़ती हुई लोकप्रियता देखकर राजनीतिक प्रतिद्वंदी तिलमिला गए , कुछ महीनों से कुछ प्रतिद्वंद्वियों को नगर अध्यक्ष बनने का सपना सता रहा हैं ,काफी मशक्कत और कोशिशों के बावजूद ये पता चल गया की वीरेंद्र मंडल के जीते जी ,अध्यक्ष नहीं बन सकते हैं। उनलोगो ने मुहिम चला लिया हैं पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया ,अपने मोबाइल से लाइव करके और फेसबुक आईडी और फेक फेसबुक आईडी के माध्यम से लगातार धमकियां दी रही हैं और अप्रिय घटना घटाने की बात की जा रही हैं।कल संध्या शाम को को घटना घटी है ,6 शूटर जो आर्म्स लेकर आए हुए थे।धारदार हथियार था ,मेड इन चाइना लिखा हुए स्टील का कट्टर था जिसको देखेंगे घबरा जायेंगे ,वह कट्टा मनुष्य को काटने वाला कट्टा था। स्पष्ट है कि सारी योजना को देखकर यह लगता है कि गोली मारकर हत्या करने के साथ-साथ,उस कट्टा से भी हमें पीस पीस करने की षड्यंत्र रचा गया था। आर्म्स भी और कट्टा भी पुलिस द्वारा सीज कर ली गई हैं,जिस गाड़ी से अपराधी लोग आए हुए थे ,उस गाड़ी को पुलिस के द्वारा सीज कर लिए गया हैं और 6 आदमियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं।घटना का विषय में बता देता हूं कल लगभग संध्या 7 बजे जामताड़ा गांधी मैदान के मेले में मैं जैसे ही गया,मां चंचला की कृपा थी की मेरे मोबाइल में कुछ तकनीकी खराबी आ गई,मै मोबाइल को ठीक कराने के लिए वहां से तुरंत निकल गया और निकलते ही वहां अपराधी उक्त वाहन से जाकर मेले को इस प्रकार से सील कर देता है कि मेले के भीतर से कोई बाहर नहीं निकल सके और गाड़ी से एकाएक 6 अपराधी आर्म्स और धारदार हथियार लेकर प्रवेश कर जाते हैं।खुले रूप से आर्म्स लेकर हमको खोजने लगते हैं,वीरेंद्र मंडल कहां है। इतना तांडव मचाया है कि मेले में दहशत की स्थिति हो गई,मेला में जो मेले लगाने वाले जो लोग हैं ,उन्होंने अपने दुकान को बंद कर दिया।इसकी सूचना जैसे ही मुझे मिला थाने को सूचना दिया ,थाने से वहां पेट्रोलिंग वाहन जाती है ,पुलिस पहुंचता हैं,वो लोग मेले से भाग जाते हैं।पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर पाती हैं ,लेकिन जो मेले में आमजन थे ,इनलोगो के आतंक को देखकर भले ही पुलिस के हाथ से निकल गया लेकिन सभी लोग उनका पीछा किया और पीछा करके देखा कि कहां जा रहा है और आखिरकार रेलवे ओवर ब्रिज के पास रेल लाइन के दूसरे तरफ चारों बगल से आम जनों ने उसे घेर लिया और जब घेरा गए तो मेरे घर से ही सटे एक घर हैं वहां जाकर सभी अपराधी घुस गए।गाड़ी लगा दिए ,एक अपराधी आमजनता के हाथो पकड़े जाते हैं और पुलिस को सूचना दी जाती हैं।पुलिस पहुंचाती हैं और फिर उस घर से और जितने भी अपराधी हैं निकाला जाता हैं , कट्टा भी निकाला जाता हैं और सबको थाना ले जाया जाता हैं और थाने में पूछताछ करके पुलिस आर्म्स की बरामदगी करती है। आज जो इस प्रकार से घटना घटी हैं और यह जामताड़ा में इस प्रकार का यह पहली घटना हैं।यह मां चंचला की धरती हैं ,इस प्रकार से यह घटना का जो अंजाम दिया गया। सिर्फ यह अपराधी ही पकड़े जाने से और आर्म्स पकड़े जाने से गाड़ी सीज हो जाने से कट्टा पकड़े जाने से मामला का खुलासा नहीं होगा।इस घटना के पीछे किनका हाथ हैं कौन ऐसे व्यक्ति हैं जो इस अपराधियों को यहां लाया है और बड़े राजनीतिज्ञ का भी इन अपराधियों को संरक्षण प्राप्त हैं,इन अपराधी में भी से एक सरकारी कर्मी भी हैं।उनके भी मोबाइल को भी की खंगालने की आवश्यकता है।वह सामान्य कर्मचारी से अपने समकक्ष लोगों से अपराधियों , पदाधिकारी ,राजनेता और राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों से वार्ता हुई या सामान्य कर्मचारी का जिले के पदाधिकारी से सभी का कॉल डिटेल्स निकाला जाय ,साथ ही साथ अपराधियों के मोबाइल को पुलिस के पास जब्त हैं,उनका कॉल डिटेल्स निकाला जाय और पिछले दिनों से सोशल मीडिया में जो धमकियां दी जा रही हैं ,उसके बारे में भी पहले ही थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई हैं।मैं जिला प्रशासन से मांग करते हैं इन अपराधियों के साथ इस घटना के पीछे जो भी साजिशकर्ता हैं , उन लोगों को कठोर से कठोर सजा दी जाए।मौके पर प्रवास हेंब्रम, सुकुमार सर्खेल, किरण बेसरा, पिंटू गुप्ता, श्यामल मंडल, निपेन सिंह, जावेद अंसारी, लखविंदर सिंह, दुबराज मंडल, राहुल शर्मा, चंदन रावत, सतीश सिंह, चिंतामणि भंडारी, चेतन मरांडी, मुकेश यादव, अशोक मंडल सहित भारतीय जनता पार्टी के सैकड़ों की संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।
