*गिरिडीह*:- गाण्डेय प्रखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत मेदनीसारे के मंझलाडीह में कल दिनांक 12 फरवरी 2023 दिन रविवार को 'इस्लाहे मुआशरा' कांफ्रेंस का आयोजन किया गया जिसमें गाण्डेय प्रखण्ड के साथ-साथ जिले भर से विभिन्न क्षेत्रों के कई नामचीन एवं ख्यातिप्राप्त हस्तियों ने भाग लिया।
कांफ्रेंस में बतौर मुख्य वक्ता उपस्थित मौलाना अब्दुर रहमान फैजी़ ने इस्लाहे मुआशरा विषय पर काफी अच्छी तकरीर करते हुए जीवन में सफलता की प्राप्ति हेतु मुसलमानों को शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की नसीहत दी।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित एएसपी हैरिस बिन जमा ने भी शिक्षा को सफलता की प्रमुख कुंजी करार देते हुए कहा कि अच्छी शिक्षा और अच्छे संस्कार के द्वारा हम अपना एवं समाज का उद्धार कर सकते हैं।
अधिवक्ता मुमताज अंसारी ने कहा कि हमें अपने बच्चे एवं बच्चियों के लिए अच्छी शिक्षा और अच्छे अवसर उपलब्ध करवाने की आवश्यकता है।
चपुआडीह मुखिया मो. शमीम ने अपने संबोधन में कहा कि अशिक्षा के कारण हमारे समाज और मुआशरे में विभिन्न प्रकार की समस्याएं एवं कुरूतियां बढ़ती हैं जिन्हें केवल और केवल शिक्षा के माध्यम से ही सुधारा जा सकता है।
कार्यक्रम को मुफ्ती मोहम्मद सईद,हाजी उस्मान एवं कुछ अन्य लोगों ने भी संबोधित किया।
मौके पर मौलाना अब्दुर रहमान फैजी़, एएसपी हैरिस बिन जमा, रिटायर्ड डीएसपी कासिम अंसारी,देवघर बीडीओ जहूर आलम, अधिवक्ता मुमताज़ अंसारी,गाण्डेय थाना प्रभारी मो. हसनैन,जिला परिषद सदस्य मुफ्ती मोहम्मद सईद,चपुआडीह मुखिया मो.शमीम,डोकीडीह मुखिया अकबर अंसारी,जमजोरी मुखिया प्रतिनिधि कलाम अंसारी,मास्टर उस्मान अंसारी,मो.आलम,कयामुल हक़ एवं सैंकड़ों लोग उपस्थित थे
