*आपने मुझे इतने नेक काम के लिए याद किया इससे बड़ी बात मेरे लिए कुछ नहीं हो सकती- इरफान अंसारी*
*मैंने कभी जात पात नहीं किया इसलिए हर संप्रदाय के लोग मुझे हर सुख दुख में याद करते हैं*
*यह खुदा का घर है यहां सभी की फरियाद सुनी जाती है*
*अपार जन समर्थन प्यार एवं स्नेह देख विधायक हुए भावुक... लोगों का किया शुक्रिया*
______________________
*झारखंड हज कमेटी के चेयरमैन सह जामताड़ा विधायक डॉ इरफान अंसारी आज सहरपूरा पहुंचकर मस्जिद ढलाई के कार्यक्रम में शामिल हुए। विधायक ने कार्यक्रम में शामिल होकर मस्जिद ढलाई के लिए नेक इरादों के साथ एक कढ़ाई मसाला छत पर डाला। मौके पर हजारों की संख्या में आसपास कि गांवों पंचायतों से लोग इस नेक काम मे उमड़ पड़े।*
*मौके पर विधायक जी ने कमेटी एवं गांव के लोगों को धन्यवाद देते हुए कहा कि आप लोगों ने मुझे इस नेक काम के लिए याद किया है, इससे बड़ी कोई चीज नहीं हो सकती। सहरपुरा के लोग से मेरा पुराना नाता है। यहां के लोग मुझे हर सुख दुख में याद करते हैं। मैं हमेशा इनके लिए खड़ा रहता हूं। इरफान अंसारी ने कभी भी जात पात नहीं किया और यही कारण है कि सभी संप्रदाय के लोग मुझे तहे दिल से चाहते हैं और सम्मान करते हैं। इससे बड़ी उपलब्धि मेरे लिए और कुछ नहीं हो सकती। बड़े ही उम्मीद से जामताड़ा वासियों ने मुझे इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है जिसे मैं लगातार ईमानदारी से निभाने का काम कर रहा हूं। आपके प्यार सम्मान स्नेह एवं अपार जन समर्थन के लिए मैं एक बार फिर से तहे दिल से सभी का शुक्रिया अदा करता हूं। आज मुझे मस्जिद ढलाई मैं पहुंचकर काफी सुकून मिल रहा है। यह खुदा का घर है और यहां सभी लोगों की फरियाद सुनी जाती है।*
*मौके पर उपस्थित लोगों ने कहा कि यह आपका बड़प्पन है की आप हमारे एक बुलावे पर पहुंच जाते हैं। आपने आज तक जात पात की राजनीति नहीं की जिस कारण आज पूरा राज आपके इस अंदाज का कायल है। अपने सभी जाति एवं संप्रदाय को लोगों को सम्मान देने का काम किया है और सभी को साथ लेकर चलते हैं। हमें फक्र है कि हमारा विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी है। आपने सैकड़ों मंदिर मस्जिद बनाने का काम किया। आप हमेशा ऐसे ही काम करते रहे हमारा जनसमर्थन हमेशा आपके साथ रहेगा।*
*मौके पर लोगों की बातें सुन विधायक जी काफी भावुक हो गए खड़े होकर सभी का शुक्रिया अदा किया और कहा कि आप लोग मेरा साथ ऐसे ही बनाए रखें मैं आप लोगों का सम्मान मे कभी ठेस पहुंचने नहीं दूंगा।*
