जामताड़ा से सेख समीम की रिपोर्ट
*विधायक ने पेश की मिसाल... पंडित जी के पार्थिव शरीर को दिया कांधा
पंडित जी हमेशा से हमारे मार्गदर्शक रहे...उनकी कमी हमेश खलेगी-इरफान अंसारी
*सभी धर्मों के प्रति विधायक इरफान अंसारी जी की है आस्था
*अभी अभी जामताड़ा विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी नारायणपुर के देवलबाड़ी पहुंच कर प्रख्यात समाजसेवी एवं दुखिया मंदिर के पंडित हरि मंडल जी के पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि दिया। मालूम हो पंडित जी पूर्व सांसद फुरकान अंसारी जी के काफी करीबी थे और बाद में विधायक इरफान अंसारी जी के राजनीतिक सफर में भी उनका लगातार मार्गदर्शन रहता था। अचानक उनके निधन की खबर सुन विधायक जी काफी मर्माहत है। खबर मिलते ही विधायक जी परिवार वाले से मिलने उनके घर पहुंचे और दुख की इस घड़ी में संतावना दिया। साथ ही कहा की इस परिवार से मेरा पुराना लगाव रहा है। इस परिवार के ही में सदैव खड़ा रहूंगा। पंडित जी की कमी मुझे हमेशा खलेगी।जामताड़ा ने एक धर्मनिरपेक्ष व्यक्तित्व के धनी इंसान को खो दिया। पंडित जी के कहने पर ही विधायक जी ने दुखिया मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए काफी राशि खर्च कर श्रद्धालुओं के लिए सभी जरूरी सुविधा उपलब्ध कराया। विधायक जी का दुखिया महादेव मंदिर के प्रति काफी आस्था रहा है।
*मौके पर विधायक जी काफी देर रुक कर परिवार वालों से बातचीत की। उपस्थित लोगों का समस्याओं को सुना ऑल मौके पर ही निष्पादन किया। साथ ही साथ विधायक जी ने एक मिसाल पेश करते हुए पंडित जी के पार्थिव शरीर को कांधा दिया और श्मशान घाट के लिए चल पड़े।
*मौके पर उपस्थित के राजनीतिक सलाहकार निशापति हसदा ने कहा एक तरफ जहां हमारे विधायक सभी धर्मों को लेकर चलने का काम कर रहे हैं तो दूसरी तरफ दुमका सांसद सुनील सोरेन दुमका में बैठकर जात पात का रंग घोलने का काम कर रहे हैं। जामताड़ा विधायक सभी धर्मों का सम्मान करते हैं और उनकी हर सुख दुख में शामिल होते हैं। परंतु हमारे सांसद को सिर्फ घर बैठकर राजनीति करने की आदत हो गई है जिसे जामताड़ा की जनता कतई बर्दाश्त नहीं करेगी।
