*कहा:सरकार की छवि को धूमिल करने का प्रयास ना करें पदाधिकारी वरना नपेंगे*
*कहा:जनता अंधकार में रहेगी तो मैं चैन से कैसे रह सकता हूं,पर्याप्त बिजली नहीं मिलने से जनता में है भारी आक्रोश*
*बजट सत्र में सरकार के समक्ष पुरजोर ढंग से रखूंगा जामताड़ा में बिजली की समस्या*
*जामताड़ा*
*चंचल गिरी की रिपोर्ट*
झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड द्वारा नए कनेक्शन लेने को सरल करने एवं 100 यूनिट बिजली माफ करने हेतु आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी पहुंचे। विधायक ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया जिसमें सैकड़ों की संख्या में बिजली कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ता उपस्थित रहे। सभी ने ताली बजाकर विधायक जी का कार्यक्रम में अभिनंदन किया।
मौके पर विधायक ने कहा कि इस कार्यक्रम का मकसद है कि ग्राहकों को बेहतर सेवाएं और सुविधाएं देना। बिजली उपभोक्ताओं की वजह से ही पावर सेक्टर है। इसलिए बिजली कनेक्शन के लिए अब उपभोक्ताओं को ज्यादा लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा अब सिर्फ 2 दस्तावेजों की जरूरत होगी और नया बिजली का कनेक्शन 7 दिन में मिल जाएगा। झारखंड सरकार की तरफ से आम आदमी के लिए यह बड़ी सौगात है। अब उपभोक्ताओं के 100 यूनिट बिजली बिल को भी माफ कर दिया गया है। परंतु विभाग की उदासीनता और लापरवाही के कारण जामताड़ा नारायणपुर मिहिजाम कर्माटांड़ में पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही जिससे जनता में भारी आक्रोश है। विधायक इरफान अंसारी ने अधिकारियों की जमकर क्लास लगाई और कहा इस सरकार की छवि को धूमिल करने का कोई प्रयास करेगा तो इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विभाग जनता का दोहन कर रही।बिजली बिल के नाम पर विभाग मनमाने ढंग से पैसे वसूल कर रही है।झारखंड सरकार अच्छा काम कर रही है परंतु कुछ भाजपा और आरएसएस माइंडेड पदाधिकारी के कारण विभाग की बदनामी हो रही है। मौके पर उपस्थित कन्या अभियंता को भी कड़ी फटकार लगाते हुए विधायक जी ने कहा कि आप मुस्लिम है तो ऐसा ना समझें कि आप को माफ कर दिया जाएगा। जनता को परेशानी होगी तो मैं किसी को नहीं बताऊंगा। जनता हमारी अंधकार में रहेगी इसे मैं नहीं देख सकता। अगर जामताड़ा को पर्याप्त बिजली नहीं मिल रहा तो आप लोग मुझे लिखकर दें मैं आने वाले बजट सत्र के दौरान सरकार के समक्ष बिजली समस्या की बातों को पुरजोर ढंग से रखूंगा। परंतु अगर आप लोग अपने जिम्मेदारियों से भाग रहे हैं तो यह गलती ना करें। झारखंड की जनता ने बड़े ही उम्मीद से हेमंत सोरेन सरकार का गठन किया है और हमारी सरकार ने जनता को बेहतर बिजली सुविधा उपलब्ध कराने का वादा किया था।
उन्होंने आगे कहा की पदाधिकारी अपनी कार्यशैली में सुधार लाएं और जनता को नियमित बिजली उपलब्ध कराएं नहीं तो वैसे पदाधिकारियों के सेहत के लिए यह ठीक नहीं रहेगा। मैं जनता के साथ खड़ा हूं और यह लोग मेरे कार्य से काफी खुश हैं परंतु बिजली विभाग के कारण इनका गुस्सा चरम सीमा पर है। इसलिए मैं चाहूंगा कि आप लोग अच्छा काम करें और सरकार द्वारा चलाए जा रहे कार्यों को जनता तक पहुंचाएं और बेहतर सुविधा उपलब्ध करें।मौके पर कार्यपालक अभियंता कनिय अभियंता चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष संजय अग्रवाल पप्पू डालमिया विनोद छत्रिय निशापति हांसदा सहित अन्य मुख्य रूप से उपस्थित थे।
