जामताड़ा से सेख समीम की रिपोर्ट
राहुल गांधी की देश सेवा भावना एवं स्थानीय लोकप्रिय विधायक के कार्य से प्रभावित होकर किया वापसी
पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने माला पहनाकर किया स्वागत
आज नारायणपुर प्रखंड के भाग संख्या 2 के पूर्व ज़िला परिषद आनन्द लाल मरांडी अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ पुनः कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए।
श्री आनन्द को गोड्डा लोकसभा के पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने माला पहनाकर स्वागत किया।उन्होंने कहा कि आज देश मोदी सरकार से परेशान है।भाजपा की नीति सिर्फ़ पूँजीपतियों के लिए होती है।इसलिए इस सरकार को हटाने के लिए आप सभी का साथ होना ज़रूरी है।
मौक़े पर पूर्व ज़िला परिसद ने कहा की फुरकान अंसारी साहब का शुक्रिया अदा करता हूँ की इन्होंने वापस कांग्रेस पार्टी में योगदान कराया।आज देश में राहुल गांधी जी ने देश जोड़ने का बहुत अच्छा संदेश दिया है।हमारे विधायक बिना किसी भेदभाव के लोगों की सेवा कर रहे हैं।
मैं आज पूर्ण रूप से समर्पित होकर पार्टी में आ चुका है।पार्टी जो भी दायित्व देगी,मैं नि:स्वार्थ भाव से काम करूँगा।
मौक़े पर मुखिया प्रमिला मुर्मू,प्रखंड बीससूत्री अध्यक्ष सलीम अंसारी,मदन रजक,सफ़ाउद्दीन,कमल महतो,भरत महतो,राजेश सोरेन, सहित सैकड़ों समर्थक उपस्थित थे।
