जामताड़ा सेख समीम
फतेहपुर (जामताड़ा )अभियान के तहत दिनांक 5 फरवरी 2023 को द्वारा जनसंपर्क अभियान चलाया गया इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मधुसूदन यादव द्वारा किया जा रहा था कार्यक्रम में पार्टी के अध्यक्ष सह नाला विधानसभा प्रत्याशी जयंतो बनर्जी के साथ दिवाकर मांजी, भीम मंडल, सागर मांजी, गिरधारी मंडल एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे कार्यक्रम में बूथ संख्या 64, 65, 66, 69 एवं 70 पर घर घर जाकर के हर एक वोटरों से मिलकर पार्टी के बारे में जानकारी दिया गया साथ ही पार्टी के प्रत्याशी के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दिया गया काफी संख्या में आदिवासी युवाओं का पार्टी के प्रति विश्वास दिखा।
कार्यक्रम की शुरुआत बिंदापाथर से किया गया और लगभग 3000 वोटरों को छूने का प्रयास किया गया हर घर में पार्टी के द्वारा नए साल का कैलेंडर पार्टी का हैंड बिल और गांव के चौक चौराहों पर पार्टी का झंडा बैनर एवं पोस्टर लगाया गया वर्तमान परिस्थिति में नाला विधानसभा ने राजनीति गर्म होता दिख रहा है जहां सभी पार्टी के लोग गांव गांव जाकर जनसंपर्क कर रहे हैं अब देखना यह होगा कि आने वाले समय में जनता किसे पसंद करती है और नाला विधानसभा से किसे विधायक बनाती है नाला ब्यूरो शेख समीम की रिपोर्ट।
