ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज के झारखंड प्रदेश मीडिया प्रभारी मौलाना अब्दुल रकिब अंसारी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर मौलाना सुहैब कासमी को भाजपा के राष्ट्रीय प्रभारी बनाए जाने पर शुभकामनाएं एवं बधाई दिए हैं। आगे उन्होंने कहा के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, अमित शाह जी, नितिन गडकरी जी, राजनाथ सिंह जी,के नेतृत्व में केंद्र की सरकार अच्छी चल रही है। भाजपा द्वारा अल्पसंख्यक के विकास एवं उत्थान के लिए जो भी योजनाएं चलाई जा रही है वह डायरेक्ट गरीब गुरबा तक पहुंचती है। प्रधानमंत्री जी की नजर देश के सभी वर्ग एवं समुदाय पर है पासमांदा तबका को मुख्यधारा पर जोड़ने का कार्य किया जा रहा है जिसकी हम प्रशंसा करते हैं। मौलाना सुहैब कासमी के नेतृत्व में अल्पसंख्यक मोर्चा को बहुत मजबूती मिलेगी। यशस्वी प्रधानमंत्री सभी धर्म एवं संप्रदाय का ख्याल रखते हैं खासकर अल्पसंख्यक पिछड़े समाज के विकास हेतु फिक्रमंद हैं। मौलाना अब्दुल रकीब ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व से मांग करते हुए कहा है कि मौलाना सुहेब कासमी को राज्यसभा सांसद बनाने के साथ उन्हें अल्पसंख्यक मंत्रालय का कमान सौंप दें ताकि प्रधानमंत्री द्वारा दिया गया मंत्र सबका साथ सबका विकास पर अमल हो सके और अल्पसंख्यक समुदाय को आगे बढ़ने में मदद मिल सके उन्होंने यह भी कहा है कि सेकुलर जमात ने कभी अल्पसंख्यक समुदाय को आगे बढ़ाने हेतु फिक्र नहीं किया। हमेशा पासमांदा तबका को दबाने का काम किया पासमांदा मुस्लिम समाज में बेदारी आ गई है अब किसी के बहकावे में नहीं आने वाले हैं !
