संवाददाता/ साबिर अली
बगहा स्थित प्रखंड एक के रायबारी महुआ गांव में तीन दिवसीय इज्तमा को सफलता के लिए कमिटी की बैठक संपन्न हुई । जिसमें इज्तमा के व्यवस्था से सम्बंधित मुद्दों पर चर्चा की गई । सेवानिवृत्त शिक्षक सह अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला प्रवक्ता कैयूम अंसारी ने बताया कि शांति, सुरक्षा,ईमान की मजबूती,एकता,देश मे अमन-चैन व देश के प्रति आस्था की स्थापना करने के लिए पश्चिमी चंपारण जिले के बगहा-1 प्रखंड के रायबारी महुअवा गांव में 4 मार्च से 6 मार्च तक इज्तमा होने जा रहा है । इज्तमा को सफल बनाने के लिए सोमवार के दिन एक बैठक हुई। बैठक में मशौरा के तहत इज्तमा के सफल व्यवस्था के लिए जिले के हजारों लोग बढ़ चढ़कर शामिल हुए। रायबारी महुअवा के मुखिया मोहम्मद आज़ाद, पूर्व मुखिया शमसाद अली अल्प संख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष इमत्याज अहमद,जिला प्रवक्ता अब्दुल कैयूम अंसारी, उपाध्यक्ष मुर्तुजा मंसूरी,नजाम कौवाल,जहांगीर अंसारी आदि ने अनेक जिम्मेवारियों के निर्वहन की जिम्मेदारी ली। पूर्व मुखिया शमसाद अली और अल्प संख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष इमत्याज अहमद ने मुकम्मल इंतजाम करने की जिम्मेदारी ली ।जमात के रहबर ने लोगों के बीच अनेक जिम्मेवारियों को पूरा करने का आदेश दिया। बतादें,इस इज्तमा के सफलता के लिए आसपास के कई गांवों के लोगों ने भिन्न भिन्न जिम्मेवारियां ली। पूर्व मुखिया शमसाद अली,इम्त्याज अहमद और गांव लोगों ने मोकम्मल इंतजाम करने निर्णय लिया ताकि इज्तमा में आये हुए लोगों का अच्छी तरह स्वागत किया जा सके।बतातें चलें कि इज्तमा का असल मकसद है आखरत के लिए दुआ करना तथा ईमान,देश,समाज, इंसानियत के लिए अल्लाह से दुआ करना ताकि देश,इंसानियत,समाज आदि में अमन चैन,शांति,सुरक्षा स्थापित हो और इंसानियत का विकास हो।
