संवाददाता/ सब्बीर अली
नगर थाना की पुलिस ने शराब की होम डिलिवरी करने आए धंधेबाज को गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार की रात शराब के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। कारोबारी यूपी सीमा से अपने कमर में बांधकर शराब की डिलिवरी करने पहुंचा था लेकिन पुलिस के हत्थे चढ़ गया। बतादें,
बगहा में यूपी सीमा से शराब लेकर बगहा में होम डिलीवरी करने पहुंचे शराब तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सूचना मिलते ही नगरथानाध्यक्ष अनिल कुमार सिन्हा ने अवर निरीक्षक सतीश कुमार को पुलिस बल के साथ छापेमारी के लिए भेजा। जांच के क्रम में 84 पीस 8 पीएम फ्रूटी शराब बरामद की गई।
धंधेबाज की पहचान बिहार यूपी सीमा अंतर्गत धनहा थाना के मधुबनी गांव निवासी बसिंदर यादव के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक उक्त कारोबारी बाइक से नगर थाना के गोड़ीयापट्टी निवासी गुमटी दुकानदार मुन्ना राम के घर शराब की डिलिवरी देने आया था। इसी बीच पुलिस ने छापेमारी कर दी। जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके शरीर में छिपाया गया 40 पीस फ्रूटी अंग्रेजी शराब मिला। साथ ही उसके बाइक से 44 पीस शराब बरामद किया गया है। इस तरह से कुल 84 पीस फ्रूटी 180 एमएल का बरामद हुआ। बताया जाता है की इस दौरान मुन्ना राम घर छोड़ फरार हो गया। नगरथानाध्यक्ष ने बताया कि धंधेबाज के साथ कारोबारी मुन्ना राम पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी किया जा रहा है। पुलिस लगातार शराब बरामदगी और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए काम कर रही है।
