उपायुक्त सह जिला पर्यावरण समिति के अध्यक्ष श्री फ़ैज़ अक अहमद मुमताज (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में आज जिला पर्यावरण समिति का आहूत बैठक संपन्न*
*∆ पर्यावरण संरक्षण हेतु विभिन्न बिंदुओं पर हुई समीक्षा; संबंधित पदाधिकारी को दिए गए कई अहम दिशा निर्देश*
∆ *पर्यावरण संरक्षण में सबकी सहभागिता जरूरी, प्लास्टिक के जगह वैकल्पिक जूट आदि से बने पर्यावरण हितैषी सामग्री का प्रयोग करें जिलेवासी - उपायुक्त*
आज दिनांक 17.02.2023 को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त सह जिला पर्यावरण समिति अध्यक्ष, जामताड़ा श्री फ़ैज़ अक अहमद मुमताज (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में जिला पर्यावरण समिति की बैठक आहूत की गई।
बैठक में जिला पर्यावरण प्लान एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर विभिन्न बिंदुओं यथा नगर निकाय क्षेत्र में पर्यावरण के संरक्षण एवं प्रदूषण की रोकथाम एवं कचरे के उठाव एवं सही से निस्तारण सहित अन्य बिंदुओं पर विस्तार से समीक्षा किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को लेकर सभी की समान सहभागिता की आवश्यकता पर बल दिया।
बैठक में समीक्षा के दौरान वन प्रमंडल पदाधिकारी के द्वारा उपायुक्त को बताया गया कि जिला पर्यावरण प्लान बनकर तैयार है जिसमें केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के द्वारा उक्त प्लान में कुछ सुधार हेतु निर्देश दिया गया है। जिस पर उपायुक्त द्वारा आवश्यक सुधार हेतु डाटा आदि उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।
उपायुक्त ने दोनो नगर निकाय क्षेत्रों में ससमय साफ-सफाई, कचरा उठाव, डंपिंग, नाली की सफाई आदि को सुव्यस्थित तरीके से निष्पादन का निर्देश दिया।
वहीं जिले में मेडिकल कचरा के उचित प्रबंधन, मेडिकल अपशिष्टों का निस्तारण, भस्मीकरण आदि लेकर उचित दिशा निर्देश दिया।
इसके अलावा उपायुक्त द्वारा जिले में ध्वनि प्रदूषण को लेकर विभिन्न प्रकार के दोपहिया एवं चार पहिया वाहनों में लगाए गए प्रेशर हार्न की जांच कर करवाई करने का निर्देश दिया। साथ ही ध्वनि विस्तारक यंत्र का प्रयोग रात्रि 10 बजे से सुबह के 6 बजे तक नहीं एवं डीजे आदि के उच्च वॉल्यूम को कम आवाज में बजाने को लेकर आवश्यक दिशा निदेश दिया। साथ ही कहा कि जो भी इस नियम का उलंघन करते हैं, उनके पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करें।
वहीं उन्होंने नियमित तौर पर अभियान चलाकर वाहनों का प्रदूषण जांच करने का निर्देश दिया। इसके अलावा चितरा कोइलरी से जामताड़ा साइडिंग तक कोयला ढोने वाले हाईवा में तिरपाल से ढक कर ही परिवहन हो, इसके लिए भी उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
वहीं उन्होंने जिले में सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध को कड़ाई से लागू करने के लिए संबंधित पदाधिकारी को विभिन्न दुकानों में जाकर छापेमारी करने तथा दुकानदारों एवं ग्राहकों को प्लास्टिक में दुष्परिणाम बताने एवं प्लास्टिक के जगह वैकल्पिक जूट आदि से बने पर्यावरण हितैषी सामग्री का प्रयोग हेतु अपील करने का निदेश के साथ ही जुर्माना वसूलने का निर्देश दिया गया।
इस मौके पर वन प्रमंडल पदाधिकारी श्री बनकर अजिंक्य देवीदास, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री अजय तिर्की, जिला खनन पदाधिकारी श्री दिलीप कुमार, सिविल सर्जन डॉ एस के मिश्रा, कार्यपालक पदाधिकारी नगर निकाय, लिपिक श्री निशांत गौरव सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे
