*जामताड़ा विधायक डॉ इरफान अंसारी पहुंचे रांची के डेली मार्केट... कांग्रेसी नेता सद्दाम अंसारी के इलेक्ट्रॉनिक सॉफ्टवेयर शॉप का किया उद्घाटन*
*कृषि मंत्री से की वार्ता कहा..जब मोदी जी कृषि बिल वापस ले सकते हैं तो फिर आप बाजार समिति टैक्स वापस क्यों नहीं ले सकते?*
*पूरा देश पहले ही महंगाई की मार झेल रहा... बाजार समिति टैक्सी उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त भार पड़ेगा*
*इरफान अंसारी ने कहा- बाजार समिति टैक्स वापस लेना ही होगा*
______________________
*जामताड़ा विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी आज रांची के डेली मार्केट पहुंच कर कांग्रेसी नेता सद्दाम अंसारी के इलेक्ट्रॉनिक सॉफ्टवेयर शॉप का उद्घाटन करने के क्रम में उपस्थित व्यापारियों को कहां कि आप लोग को कृषि मंत्री द्वारा लगाए गए बाजार समिति टैक्स से परेशान होने की जरूरत नहीं है। मैंने कृषि मंत्री से कहा है कि आप अविलंब इस पर विचार करें और आने वाले बजट सत्र में अध्यादेश ला कर इस टैक्स को वापस कर ले। जब देश के प्रधानमंत्री मोदी जी कृषि बिल को वापस ले सकते हैं तो फिर आप यह बाजार समिति टैक्स वापस क्यों नहीं ले सकते?यह हमारे व्यापारी वर्गों के हित में होगा। अगर हमारा व्यापारी वर्ग बाजार समिति टैक्स लेगा तो इसका भार उपभोक्ता पर ही पड़ेगा और इसका असर महंगाई पर पड़ेगा। पूरा देश पहले ही महंगाई की मार झेल रहा है ऊपर से यह बाजार समिति टैक्स अतिरिक्त बोझ हो जाएगा। आज पूरा व्यापारी वर्ग इस निर्णय से काफी आक्रोश में है और लगातार सरकार के प्रति नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं। ऐसे में हम चाहेंगे कि कृषि मंत्री बादल पुनः इस बिल पर विचार कर इसे वापस लें।*
