सेख समीम जामताड़ा
आदिवासियों का विकास करने से मुझे कोई नहीं रोक सकता-इरफान अंसारी
विधायक निधि का 60% काम मैंने आदिवासियों को देने का काम किया हूं- इरफान अंसारी
आज हमारी आदिवासी बच्चियां स्कूटी में चल रही हैं
मोजरा का सड़क जल्द बनेगा- विधायक
आदिवासियों को मुख्यधारा एवं शहर से जोड़ना ही मेरा लक्ष
जामताड़ा विधायक डॉ इरफान अंसारी आज मोजरा पहुंचकर आदिवासी यात्रा में शामिल हुए जहां हजारों की संख्या में पूरा समाज विधायक जी से मिलने के लिए उमड़ पड़ा। विधायक जी के साथ सेल्फी लेने की होड़ लगी रही। काफी गर्मजोशी से विधायक जी का स्वागत कर स्टेज तक ले जाया गया।
*मौके पर ग्रामीणों ने कहां कि आप हम लोगों के लिए इतने व्यस्त कार्यक्रम के बीच मे से इतना समय निकाल लेते हैं वो बहुत बड़ी बात है। दिन हो चाहे रात हो 24 घंटे आप हमारे लिए उपलब्ध रहते हैं।आप निस्वार्थ भावना से हमारे हित के लिए कार्य करते हैं और समाज में आगे लाना का हर कोशिश करते हैं। हमारे समाज के प्रति आपकी सच्ची श्रद्धा और निष्ठा हम सबको आपके प्रति आकर्षित करती है। कुछ दलाल किस्म के लोग आपके द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों को पचा नहीं पाते और हमेशा आपकी कमियां निकालने में सारा समय व्यर्थ करते हैं। परंतु आपको यह सब नहीं सोचना है। हम सभी लोग आप को अच्छे ढंग से जानते हैं।आप बस हम लोगों को पर ऐसे ही नजर बनाए रखें हमारा साथ आपके साथ सदा रहेगा।
*मौके पर विधायक जी ने कहा आप लोगों का मेरे पति इतना आत्मसमर्पण और अपार समर्थन के लिए मैं ह्रदय से साधुवाद देता हूं। मेरा एकमात्र लक्ष्य कि आदिवासियों को मुख्यधारा और शहर से जोड़ना। क्योंकि जब तक इस समाज को मुख्यधारा में नहीं लाएंगे तब तक आप लोगों को आप का उचित हक और न्याय नहीं मिलेगा। आदिवासियों का विकास करने से मुझे कोई नहीं रोक सकता। कुछ नेता लगातार मेरी टांग खींचने का प्रयास करते हैं परंतु मैंने कहा है आप लोग मेरे रास्ते में जितना बाधा लाएंगे मैं इतनी मजबूती से आगे बढूंगा। मेरे अपने विधायक निधि का 60% काम हमारा आदिवासी समाज कर रहा है। मैंने कहा है इस समाज का विकास करके ही दम लूंगा। आज हमारी आदिवासी बच्चियां स्कूटी चला रही है जिसे देख बहुत अच्छा लगता है। बच्चियां लगातार समाज में आगे आ रहे हैं और हर क्षेत्र में अपना नाम कमा रही है। मैं 24 घंटा आप लोगों के लिए मौजूद रहता हूं और आपके हक और अधिकार के लिए लगातार लड़ाई लड़ता रहता हूं।
*आगे विधायक जी ने कहा कि आज चारों तरफ आप लोगों को विकास दिख रहा है। मैंने सड़कों का जाल बिछा दिया है और आज मैं फिर यह घोषणा करता हूं कि मोजरा का सड़क भी बहुत जल्द निर्माण करा दूंगा। मैं जो कहता हूं वह मैं करता हूं और यह समस्त झारखंड वासी समझते हैं और जानते हैं। आप लोग बस अपना साथ यूं ही मेरे साथ देते रहें मैं ऐसे ही निरंतर मजबूती से आगे बढ़ता रहूंगा और आपकी सेवा करता रहूंगा।
_मौके पर मुखिया मिरुदी सोरेन निशापति हांसदा बाबूलाल सोरेन बागान टूडू ठाकुर टूडू अभीसर सोरेन फुलकुमारी सोरेन सुमिता मुर्मू भागीरथ पंडित विनोद छतरी परिमल मंडल सहित अन्य मुख्य रूप से उपस्थित थे।_
