*∆ मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना का लाभ जिले के शत प्रतिशत किसानों को मिले, इसे सुनिश्चित करें :- उपायुक्त*
*∆ बैठक में 33286 किसानों को सुखाड़ राहत अनुदान राशि के भुगतान हेतु दी गई स्वीकृति*
आज दिनांक 21.02.2023 को कार्यालय प्रकोष्ठ में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री फ़ैज़ अक अहमद मुमताज (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना के तहत लाभुकों के चयन हेतु बैठक आहूत किया गया।
बैठक में मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना हेतु सभी किसानों को इस योजना से जोड़ने एवं लाभ देने हेतु प्रति प्रखंड से प्राप्त आवेदनों का अवलोकन किया गया।
मौके पर उपायुक्त ने बताया कि मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना के तहत सुखाड़ से प्रभावित जिले के जीविकोपार्जन हेतु कृषि पर आश्रित किसानों को योजना के तहत 3500 रुपए उनके बैंक अकाउंट में दिया जा रहा है। इस योजना का लाभ सभी योग्य किसानों को अनिवार्य रूप से मिले, इसे सुनिश्चित करें।
*33286 किसानों को सुखाड़ राहत राशि भुगतान की मिली स्वीकृति*
मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना के तहत उपायुक्त द्वारा आज समीक्षा के उपरांत सर्वसम्मति से 33286 किसानों को भुगतान की स्वीकृति दी गई है। इसके अलावा उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया कि जिले के शत प्रतिशत किसानों को इस योजना का लाभ मिले, इसके लिए आवश्यक जागरूकता फैलाने के साथ ही उचित कार्रवाई करें। ताकि किसान उस सहायता राशि का सदुपयोग कृषि कार्यों में कर सकें।
*इनकी रही उपस्थिति*
इस मौके पर जिला परिषद अध्यक्षा श्रीमती राधारानी सोरेन, वन प्रमंडल पदाधिकारी श्री बनकर अजिंक्य देवीदास, उप विकास आयुक्त श्री अनिलसन लकड़ा, अपर समाहर्ता श्री सुरेन्द्र कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी श्री संजय पांडेय, सिविल सर्जन डॉ एसके मिश्र, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी श्री अभय परासर, जिला कृषि पदाधिकारी श्री रंजीत मंडल, जिला सहकारिता पदाधिकारी श्री चंद्रजीत खलखो, कार्यपालक अभियंता पीएचईडी श्री राहुल प्रियदर्शी,श्री शुभम कुमार, राजस्व कार्यालय सहायक श्रीमती रीमा सिन्हा, कंप्यूटर ऑपरेटर श्री खुर्शीद अंसारी सहित अन्य संबंधित उपस्थित
