शहादत अली नारायणपुर
जामताड़ा जिला का अंतिम पश्चिम छोर पर बसा हुआ चैनपुर क्षेत्र के दर्जनों गांव में बिजली की समुचित व्यवस्था के लिए जुम्मन मोड़ में जल्द एक बिजली पावर सब स्टेशन का निर्माण आवश्यक है। उक्त बातें चैनपुर क्षेत्र जनसंघर्ष समिति के उपाध्यक्ष मोहम्मद शफीक अंसारी ने
कही । उन्होंने बताया कि तालबेड़िया , छाताबाद , जंगलपुर , दूधपनिया , करमोई , चिंतामी , दक्षिणबहाल , सोनाबाद , बुटबेरिया , केंदुआ , घटियारी , जानहेडीह , सकलपुर , धोबना , चैनपुर , इरकिया , पेटारी , मिरगा , दिघारी , पंचमोरिया , मालवा , डुमरसिंघा , बगतरपा इत्यादि दर्जनों गांव में बिजली की समस्या हमेशा बनी रहती है ।वहीं नारायणपुर प्रखंड के पोखरिया के नजदीक जंगलपुर बिजली पावर सब स्टेशन से यहां बिजली आपूर्ति की जाती है जो लगभग 20 किलोमीटर की दूरी से 11000 बिजली तार खंभे से जोड़ा गया है। हवा एवं बरसात के दिन में थोड़े से ही आंधी हवा और पानी के मूसलाधार वर्षा से बिजली गायब हो जाती है जिसके ठीक होने में कई हफ्ते लग जाते हैं । उन्होंने बताया कि जुम्मन मोड़ के आसपास भौगोलिक एवं तकनीकी स्थल के चयन हेतु विद्युत विभाग एवं स्थानीय विधायक को कई बार मांग पत्र सौंपा गया है मगर अभी तक धरातल पर पावर सब स्टेशन का निर्माण नहीं हो सका है । उन्होंने बिजली की समस्या दूर होने के लिए जल्द बिजली सबस्टेशन के निर्माण की मांग की है ।
