संतोष कुमार नाला
नाला प्रखंड मुख्यालय के पास नाला ब्लॉक ग्राउंड में मुखिया संघ एवं समिति संघ का समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता नाला पंचायत के मुखिया अजीत मुर्मू ने किया। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि सभी पंचायत समिति एवं मुखिया सभी योजनाओं का भौतिक स्थल पर अपने स्तर पर जांच करेगी एवं नाला पंचायत के सभी पंचायत समिति , प्रमुख एवं उपप्रमुख की देखरेख में सभी कार्य को करना होगा ताकि सभी के देखरेख में कार्य को सही ढंग से किया जाए। साथ में नरेगा संबंधित कार्यों पर चर्चा एवं विभिन्न पंचायत एवं प्रखंड स्तर के विभिन्न योजनाओं पर चर्चा किया गया। बैठक इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख कलावती मुर्मू , उप प्रमुख बोमनाथ मंडल , समिति सदस्य दुलाल मरांडी , शिवलाल सोरेन , कमल हांसदा , अशोक बाउरी , सुबलि मुर्मू सहित मुखिया अजीत मुर्मू , साबिका सोरेन, महेश्वर हसदा, लखीलाल मरांडी , सनोहरी हेंब्रम , कमला मोहली , सोनामुखी सोरेन , नेफलाल मरांडी , हीरामुनि मुर्मू , प्रेम कोड़ा , अंजलि टूडू , भारती मुर्मू , रानी सोरेन , मानिक राय सावित्री किस्कू , चूनाई किस्कू आदि सभी पंचायत के मुखिया एवं समिति सदस्य मौजूद थे।
