संतोष कुमार , नाला।
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नाला अंचल समिति का एक दिवसीय बैठक का आयोजन किया गया , जिसकी अध्यक्षता कॉमरेड हूविस्वर सोरेन ने किया। इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला सचिव सह राष्ट्रीय परिषद सदस्य कन्हाई माल पहाड़िया उपस्थित थे। बैठक में वर्तमान राज्य सरकार का जो जनविरोधी नीति , विफलता एवं तमाम विषयो पर चर्चा करते हुए साथ में जनता का विभिन्न समस्याओं जैसे कि सूखाड़ राहत योजना का भुगतान , मनरेगा में अनियमितता , कृषि लोन माफी, पेयजल की समस्या , बिजली बिल भुगतान में अनियमितता को लेकर 6 अप्रैल को नाला प्रखंड कार्यालय में पार्टी की ओर से धरना प्रदर्शन करने का फैसला लिया गया एवं 14 अप्रैल को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती को अफजलपुर में मनाया जाएगा यह निर्णय लिया गया। साथ में यह भी कहा गया कि पांजुनिया पंचायत में पार्टी की ओर से किसान सभा सम्मेलन आयोजन करने का भी निर्णय लिया गया। कार्यक्रम के इस अवसर पर जिला सचिव सह राष्ट्रीय परिषद सदस्य कान्हाई माल पहाड़िया , राज्य परिषद सदस्य विमल कांति घोष , अंचल सचिव कालीपद राय , आयेन माजी , मृत्युंजय तिवारी , सत्यचरण बेसरा , शिव धन किस्कू , चूलकू मरांडी , विश्वजीत माल , भोलानाथ मंडल, भोलानाथ पाल , मदन मंडल , मधुसूदन मंडल , कमल हांसदा सहित पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
