सेख समीम जामताडा
ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज के प्रदेश मीडिया प्रभारी मौलाना अब्दुल रकीब अंसारी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जन्म दिवस के अवसर पर उन्हें मुबारकबाद एवं बधाई पेश किए हैं। उन्होंने कहा है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज 72 साल के हो गए हैं। देश भर से उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा है। बधाई देने वालों में उनके पार्टी के नेता कार्यकर्ता और बिहार की राजनीति के बड़े नेता भी शामिल हैं। तथा उनके दीर्घायु जीवन की कामना की है। इस दौरान इन्होंने बिहार के विकास पुरुष के लिए अच्छी बात कही है कि संकल्पित होकर अपने कार्यकौशल व अप्रतिम नेतृत्व से बिहार का नवनिर्माण करने वाले बिहार के सर्वमान्य नेता 'विकास पुरुष' आदरणीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करते हैं !
