झारखंड प्रभारी शेख शमीम की रिपोर्ट
ढोल नगाड़े और आतिशबाजी के साथ विजय जश्न मनाया गया
रामगढ़ उपचुनाव में सुदेश महतो के कुशल नेतृत्व और स्वच्छ छबि के कारण आजसू पार्टी के उम्मीदवार सुनीता चौधरी को वहां की जनता ने उनकी लोकप्रियता को बरकरार रखते हुए, भारी मतों से जीत दिलाने का कार्य किया। इस मौके पर आजसू पार्टी की ओर से सुभाष चौक में ढोल नगाड़े और पटाखे के साथ विजय जुलूस का आगाज किया गया साथ ही कार्यकर्तों ने गुलाल और लड्डू बांटकर खुशी का इजहार किया ।इस मौके पर आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव शह संथाल परगना के प्रभारी तरुण गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि आने वाला समय यहां की जनता झारखंड में जल्द से जल्द एनडीए की सरकार बनाकर इस भ्रष्ट सरकार से झारखंड को मुक्ति दिलाने का कार्य करेगी। आज झारखंड में शासन और प्रशासन के लोग जिस तरह भ्रष्टाचार में आकंठ डूब कर जनता को लूटने का कार्य कर रही है, वह यहां की एक-एक जनता देख रही है, आने वाले समय में झारखंड में जिस तरह शासन में बैठे हुए सरकारी पदाधिकारी, ठेकेदारी और भ्रष्टाचार में डूब कर झारखंड को खोखला करने का कार्य कर रही है, आए दिन बड़े से बड़े अधिकारी और इंजीनियर अवैध कमाई के चलते जेल जा रहे हैं, और कहीं ना कहीं झारखंड में शासन करने वाले लोग भी प्रदेश को बदनाम कर रहे हैं,वैसे लोगो को रामगढ़ की जनता ने आजसू एनडीए को जीत दिला कर साबित कर दिया, कि अब झारखंड में भ्रष्टाचार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर आजसू पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेश कुमार महतो कार्यकारी जिलाध्यक्ष निमाई चंद्र सेन जितेंद्र मंडल साजिद अंसारी मनोज बर्णवाल, माने बेसरा ,सीता मुनि हसदा ,रमेश रावत, रमेश पंडित के साथ सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।