झारखंड प्रभारी शेख समीम की रिपोर्ट
होली की खुमारी जामताड़ा के लोगों पर सर चढ़ कर बोल रहा है। होली को लेकर चारों ओर होली मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। जामताड़ा में पत्रकार संघ की ओर से भी एक होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें सभी मीडिया संस्थानों के पत्रकारों ने भाग लिया। इस दौरान सभी वरिष्ठ पत्रकारों को युवा पत्रकारों ने अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में रंगारंग होली गीत से कलाकारों ने समा बांध दिया। कलाकारों के साथ पत्रकारों ने भी होली गीत गाया। जिसमें सभी पत्रकार झूमते नज़र आएं। इस मौके पर सभी पत्रकारों ने एक दूसरे को रंग अबीर लगाकर होली की बधाई दी। वही वक्ताओं ने कहा कि होली भाईचारे का त्योहार है। इसे हंसी खुशी मनाना चाहिए। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि संघ द्वारा पत्रकारों के हित में काफी बेहतर काम किया जा रहा है। संघ के सदस्य स्वच्छ पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। यही संघ की असली ताकत है। जामताड़ा में संघ के द्वारा ऐसा आयोजन पहली बार किया गया है। पत्रकार संघ की ओर से कौशल सिंह राज किशोर सिंह उदय शंकर सिंह, उमेश यादव उदय किशोर आरिफ हुसैन देवेश कुमार अरविंद ओझा दीपक झा सुफियान अंसारी रघुवंश सहाय उज्जवल सिंह चंदन सिंह ऋषि कुमार रंजीत तिवारी राजीव झा का योगदान सराहनीय रहा।