कुछ दिन पूर्व जमाताड़ा के बूढ़ीपाड़ा निवासी मुन्ना हांसदा एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायल युवक को अस्पताल पहुंचाने वाला कोई नहीं था। जैसे ही घटना को जानकारी जामताड़ा विधायक डॉ इरफान अंसारी को मिली उन्होंने मौके पर तुरंत पहुंचकर मुन्ना हांसदा को अस्पताल में भर्ती कराया और उसके ईलाज का समुचित खर्च भी वहन किया।
अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद आज मुन्ना हांसदा से उसके घर डॉ. इरफान अंसारी मिलने पहुंचे। उन्होंने युवक का हाल समाचार जाना
विधायक को देखते ही मुन्ना हांसदा के परिवार वालों के साथ साथ पूरे गांव के लोग भावुक हो गए। उन्होंने विधायक के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा की हमारे घर का चिराग आपके कारण ही सलामत है हम आजीवन आपके आभारी रहेंगे पूरे पंचायत के लोगों ने डॉ. इरफान अंसारी की तारीफ करते हुए उन्हें गरीब मजलूमों का मसीहा कहा। साथ ही आजीवन उन्हें समर्थन देने का वादा किया
डॉ. इरफान अंसारी ने कहा की ये मेरा कर्तव्य है जामताड़ा मेरा घर परिवार है। यहां के प्रत्येक व्यक्ति कि सेवा करना मेरा दायित्व है आपके स्नेह और आशीर्वाद से मुझे हमेशा ऊर्जा मिलती है आपके साथ और विश्वास से मैं जामताड़ा के विकास के लिए लगातार कार्य कर रहा हूं जामताड़ा बिधायक
इस अवसर पर , विधयाक जी के राजनीतिक सलाहकार निशापती हांसदा, पूर्व मुखिया गणेश किस्कू परिमल मंडल सुबोध ओझा,मुन्ना जैन,परवेज रहमान, बाप्पी मंडल,उषा मरांडी सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे
