*रामनवमी और रमज़ान को लेकर बेंगाबाद प्रशासन अलर्ट*
*गिरिडीह*:- रामनवमी और रमज़ान पर्व को देखते हुए बेंगाबाद प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। त्यौहारों को शांति पूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए बेंगाबाद पुलिस की टीम पूरे बेंगाबाद प्रखण्ड का निरंतर भ्रमण कर रही है।
इसी क्रम में आज प्रखंड के चपुआडीह पंचायत स्थित मुंडहरी गांव में बेंगाबाद पुलिस की टीम वरीय पदाधिकारियों के नेतृत्व में मार्च पर निकली। बेंगाबाद पुलिस इंस्पेक्टर,थाना प्रभारी एवं अंचलाधिकारी के नेतृत्व में टीम ने चपुआडीह सहित अन्य पंचायतों के विभिन्न गांवों का भ्रमण कर लोगों से शांति एवं सौहार्द पूर्ण वातावरण में रामनवमी एवं रमजान पर्व मनाने की अपील की।
चपुआडीह मुखिया मो. शमीम भी प्रशासन के साथ कदम से कदम मिलाकर चलते हुए दिखे। उन्होंने भी अपने स्तर से पंचायत वासियों से मिलजुलकर शांति एवं सौहार्द पूर्ण माहौल में त्योहार मनाने का आग्रह किया।
