झारखंड न्यूज़ 24 नारायणपुर :-प्रखंड के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय कोरीडीह वन में स्वास्थ्य विभाग की टीम की ओर से विद्यालय के सचिव महेंद्र प्रसाद चौधरी के नेतृत्व में एमआर टिकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। कोरीडीह विद्यालय सहित अन्य कई विद्यालयों में सोमवर को भारत सरकार की ओर से चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान के तहत शिविर का आयोजन किया गया। टीकाकरण शिविर के दौरान उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय कोरीडीह के 45 छात्र-छात्राओं को खसरा-रूबेला का टीकाकरण किया गया।स्वास्थ्य विभाग की टीम में मौजूद एएनएम बेबी पुष्पा ने बताई कि इस टीकाकरण के होने से बच्चे को होने वाले कई प्रकार के गम्भीर रोगों से बचाव होगा तथा उन्हे खसरा तथा रुबेला जैसे घातक रोग नही होंगे। विद्यालय में 15 वर्ष तक के बच्चों का टीकाकरण किया गया। शिविर में साथी सहिया नीतू देवी स्वस्थ सहिया सकीना बीबी आंगनवाड़ी सेविका शबनम परवीन एवं शिक्षकों ने विशेष रूप से टीका कराने में सहयोग किए। वही ऐएनएम द्वारा बच्चों को इस संबंध में कई सलाह परामर्श भी दिए। इस मौके पर काफी संख्या में स्कूली बच्चे उपस्थित थे।
उ प्राथमिक विद्यालय कोरीडीह वन में 45 बच्चों को लगाए गए the royal news
मंगलवार, अप्रैल 25, 2023
उ प्राथमिक विद्यालय कोरीडीह वन में 45 बच्चों को लगाए गए खसरा-रूबेला से बचाव के टीके
अन्य ऐप में शेयर करें
