झारखंड न्यूज़ 24 नारायणपुर:-राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर कोरीडीह वन पंचायत सचिवालय में सोमवार को मुखिया की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुखिया पार्वती मरांडी के अलावे पंचायत सचिव सिद्धेश्वर खा रोजगार सेवक मलिक अंसारी मुख्य रूप से मौजूद थे। इस दौरान मुखिया ने पंचायत के सभी गांव पर प्रकाश डालाते हुए उपस्थित जल सहिया एवं जनप्रतिनिधियों से उक्त कार्यक्रम के संबंध में विशेष बातचीत की उन्होंने कहा कि सरकार के दिशा निर्देश के आलोक में देश में हर साल पंचायती राज मंत्रालय द्वारा 24 अप्रैल को राष्ट्र4य पंचायती राज दिवस मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य पंचायतों और ग्राम सभाओं की भूमिकाओं, जिम्मेदारियों, उपलब्धियों, चिंताओं और संकल्पों को उजागर करना और उन्हें ग्रामीण विकास की दिशा में अपने प्रयासों को जारी रखने हेतु सुनिश्चित कराना है इसके लिए मुखिया द्वारा जनप्रतिनिधियों को जागरूक किया गया। वही जलसहियाओ ने पंचायत में पेयजल की समस्या को लेकर अपनी बात रखें जहां पंचायत सचिव सिदेश्वर खा में ग्राम स्तर पर लगे चापाकल कुआं उपयोगी अनुपयोगी का क्रम बार जानकारी प्राप्त किए। इस मौके पर जलसहिया सलमा खातून जान मोहम्मद मुख्तार आलम रुपेश यादव इजलेश यादव सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
कोरीडीह पंचायत सचिवालय में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के मौके पर बैठक, कई मुद्दों पर हुई चर्चा the royal news
मंगलवार, अप्रैल 25, 2023
कोरीडीह पंचायत सचिवालय में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के मौके पर बैठक, कई मुद्दों पर हुई चर्चा
अन्य ऐप में शेयर करें
