*हज कमेटी के चेयरमैन डॉक्टर इरफान अंसारी अपने मित्र सह जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी जी के साथ जमशेदपुर स्थित हजरत अब्दुर्रहीम उर्फ चुना शाह बाबा का दरबार पहुंचकर दरगाह में चादरपोशी की*
*बाबा के मजार पर मत्था टेकने से दिल को सुकून मिलता है-इरफान अंसारी हज कमेटी के चेयरमैन सह जामताड़ा विधायक डॉ इरफान अंसारी अपने मित्र सह जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी जी के साथ जमशेदपुर स्थित हजरत अब्दुर्रहीम उर्फ चुना शाह बाबा का दरबार पहुंचकर दरगाह में चादरपोशी कर झारखंडवासियों की सुख समृद्धि और शांति की कामना की। मौके पर विधायक इरफान अंसारी ने कहा की बाबा के मजार पर मत्था टेकने और पलकों पर मजार के चादर लगाने से दिल को सुकून मिलता है।इस दरगाह पर हर कौम के लोग आते हैं। यहां पर आने वाला कोई भी खाली नहीं लौटता है।यहां कोई भी भेदभाव नहीं होता है।यह दरगाह कौमी एकता का प्रतीक है।दरगाह पर सभी धर्म के लोगों का समान आस्था है।_
