जामताड़ा : गांधी मैदान जामताड़ा के समीप राष्ट्रव्यापी महाजनसंपर्क अभियान की तैयारी को लेकर भारतीय जनता पार्टी नगर कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गईl इस बैठक में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के वरिष्ठ नेता सह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वीरेंद्र मंडल सम्मिलित हुए। भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल ने जानकारी देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम महाजनसंपर्क अभियान के तहत देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के द्वारा किए गए जन कल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों के बारे में जामताड़ा नगर के हर घर पहुंचकर सभी लोगों को विस्तृत रूप से बताया जाएगा। इस कार्यक्रम के कई एक चरण है जिसके बारे में इस बैठक में विस्तृत रूप से चर्चा कर जामताड़ा नगर में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रूपरेखा तैयार की जाएगी। भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल ने बैठक को संबोधित करते हुए अपने कार्यकर्ताओं को कहा कि हम सभी भारतीय जनता पार्टी के सच्चे सिपाही हैं। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे इस राष्ट्रव्यापी महा जनसंपर्क अभियान को ऐतिहासिक बनाने के लिए सच्चे मन और समर्पण की भावना से अपने अपने दायित्वों का निर्वहन करना है। जिस पार्टी ने हमारे देश को विश्व पटल पर एक नई पहचान लेते हुए विश्व गुरु का दर्जा दिलाया हैं। देश के तिरंगे झंडा का पूरे विश्व स्तर पर मान बढ़ाया है, उस पार्टी के कार्यों को हम सबको समर्पण भावना से करना है। जामताड़ा नगर कार्यसमिति किस बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष पिंटू गुप्ता के द्वारा किया गया। इस बैठक में मुख्य रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष शांतनु मिश्रा , जिला उपाध्यक्ष सुकुमार सरखेल, भाजपा नेता सतीश सिंह ,भाजयुमो जिला अध्यक्ष अनूप पांडे चंदन रावत बृजेश रावत ,लखविंदर सिंह, गौउर बावरी, अशोक मंडल ,अजीत दुबे सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।
भारतीय जनता पार्टी नगर कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गईl the royal news
शुक्रवार, मई 26, 2023
अन्य ऐप में शेयर करें
