*विधायक का काफी नाम सुना था और उनसे मिलने की काफी इच्छा थी- हारून रशीद*
जल्द मुख्यमंत्री से मिलकर ऐसे होनहार कलाकारों को सम्मानित कराने का काम करूंगा-इरफान अंसारी जामताड़ा विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी की लोकप्रियता ना सिर्फ जामताड़ा बल्कि पूरे झारखंड में है। आज इसी को चरितार्थ करते हुए धनबाद के जाने-माने पेंटर सह खोरठा गायक हारून रशीद विधायक इरफान अंसारी जी को ढूंढते ढूंढते जामताड़ा उनके आवास पर पहुंचे। मौके पर हारून रशीद ने विधायक जी को अपने हाथ से ऑयल पेंटिंग के माध्यम से बनाए गए सिद्धू कानू का चित्र को दिया और कहां की हम लोगों ने आपका नाम काफी सुना है। आपकी कार्यशैली की चर्चा पूरे झारखंड में है और आप हर होनहार और कलाकार को समाज में आगे लाने का काम करते हैं। आपसे मिलने की काफी जिज्ञासा थी और इसलिए मैं आपसे मिलने आपकी आवास आया हूं मौके पर विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी के साथ जामताड़ा एसडीपीओ आनंद ज्योति मिंज भी उपस्थित थे। सबसे पहले विधायक जी ने हारून रशीद को शॉल ओढाकर सम्मानित किया और फिर एसडीपीओ साहब ने भी डायरी देकर सम्मानित किया मौके पर विधायक ने कहा कि हमारे झारखंड में अपार क्षमता एवं प्रतिभाएं हैं। बस जरूरत है इसे निखारने की। मुझे काफी खुशी हुई की इतनी दूर से हारून रशीद साहब मुझसे मिलने आए और अपने हाथों का बना इतना सुंदर एवं आकर्षक सिद्धू कानू का चित्र मुझे दिया। एक अच्छे कलाकार के साथ साथ यह एक अच्छे गायक भी हैं। मैं इन्हें समाज में आगे लाने का काम करूंगा और एक नई पहचान देने का काम करूंगा। साथ ही साथ झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी से मिलकर ऐसे कलाकारों को प्रोत्साहित करने की भी बात रखूंगा ताकि यह लोग बड़े प्लेटफार्म तक पहुंच सके और हमारे झारखंड का नाम रोशन कर सकें। हमारे मुख्यमंत्री जी लगातार झारखंड के कलाकारों को समाज में आगे लाने का काम कर रहे हैं। मौके पर मुखिया सरोज सोरेन निशापति हांसदा परिमल मंडल वापी मंडल जब्बार अंसारी भागीरथ पंडित कमाल अंसारी तारकेश्वर राय जीयाराम हसदा सुधीर किसकु सहित अन्य लोग उपस्थित थे
