संवाददाता / नाला
नाला प्रखण्ड के दलाबड़ गांव में नव कुंज नवरात्रि गीता यज्ञ अनुष्ठान को लेकर महायज्ञ की भूमि पूजन के दौरान विधानसभा अध्यक्ष व अन्य। दलाबड़ काली मन्दिर परिसर में में किया जा रहा है गीता महायज्ञ अनुष्ठान को लेकर आज से 8 जून आरंभ होने वाला नव कुंज महायज्ञ की सफलता के लिए बुधवार को वैदिक मंत्रोचार व गायत्री मंत्र के बीच झारखण्ड विधानसभा अध्यक्ष रविंद्रनाथ महतो ने भूमि पूजन किया। काली मन्दिर परिसर मे आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों कृष्ण साधक परिजनों व समाज के अनेक धार्मिक, सामाजिक, राजनीतिक, प्रबुद्ध आम जन उपस्थिति थे । स्वागत व अभिनंदन कार्यक्रम यज्ञ की महत्ता पर चर्चा करते हुए विधानसभा ने कहा कि यज्ञ किसी एक व्यक्ति से संपन्न नहीं हो सकता, इसकी सफलता के लिए सबों की भागीदारी व सहयोग आवश्यक है। यज्ञ की सफलता की शुभकामना देते हुए उन्होंने आम जनों से सहयोग की अपील की। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। दलाबड़ काली मन्दिर परिसर से एक विशाल कलश शोभायात्रा निकाली जाएगी जो नाला के मुख्य मार्गों से होकर यज्ञ स्थल काली मन्दिर परिसर प्रांगण में संपन्न होगी।भूमि पूजन के इस कार्यक्रम के अवसर पर कार्यक्रम अध्यक्ष लखपति मंडल,20 सूत्री सदस्य उज्जवल भट्टाचार्य,प्रखंड प्रमुख कलावती मुर्मू, उपप्रमुख बमनाथ मंडल, नाला मुखिया अजीत मुर्मू ,जितेन माजी, धरम माजी,चंद्रमोहन घोष, निमाई घोष,कैलाश मंडल,भास्कर घोष,गणेश मित्रा,काशीनाथ मंडल,प्रसेनजीत घोष,भास्कर घोष,तूफान पाल,सुनील मंडल,राजकिशोर मंडल,राजशेखर मंडल,अभिजीत पाल,दिलीप मंडल,भबसिंधु लायक,निर्मल मंडल,गोपीनाथ माजी,गुपिन सोरेन,बहादुर मित्र, राधा मंडल, पुरोहित मृत्युंजय भट्टाचार्य आदि प्रबुद्ध जन उपस्थित थे।
