संवाददाता/ जामताड़ा
जामताड़ा जिले से एक बड़ी सड़क हादसे की खबर सामने आई है। इन सड़क दुर्घटना में 4 लोगों की मौत हुई है, वहीं 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। घटना जामताड़ा जिले के थाना क्षेत्र के केन्द्रीय विद्यालय के पास हुई है। जहां तेज रफ्तार से आ रही अनियंत्रित एलपी ट्रक ने सामने से बाइक सीधे टक्कर से बाइक चालक सहित और 3 बाइक में बैठे लोगों की मौत हो गई है। मृतकों व्यक्तियों की पहचान हापन हांसदा, उनके बेटे दिलीप हांसदा, भतीजा कबीर हांसदा, और भतीजी तनीषा हांसदा पहचान के रूप में किया गया है। मौत की खबर मिलते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया है। उनके साथी ही दो अन्य व्याक्ति गंभीर रूप से घायल है। जिनका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार यह चारों लोग एक बाइक पर सवार होकर शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। तभी सामने से तेज गति से आ रहे एलपी ट्रक ने बाइक में धक्का मार दिया जिससे चारों गिर गये और मौके पर उनकी मौत हो गई । फरार होने के क्रम में ट्रक ने एक टाटा मैजिक को धक्का मार दिया । टाटा मैजिक में सवार दो व्यक्ति घायल हो गए ग्रमीणों मे ट्रक को पकड लिया है। ग्रामीणों द्वारा मुआवजा और कार्रवाई की माँग की जा रही है। इसको लेकर सड़क भी जाम कर दिया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस पहुँच गई है। फिलहाल ग्रामीणों के द्वारा हंगामा किया जा रहा है। मौके पर जामताड़ा विधानसभा के विधायक इरफान अंसारी और जिला अनुमंडल पदाधिकारी संजय पाण्डे, अंचल पदाधिकारी, थाना प्रभारी भी पहुँच गये है । वह लोगों को समझाने बुझाने का प्रयास कर रहे है।
