माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बधाई : डॉ अब्दुल मन्नान अंसारी
झारखंड के इतिहास में पहली बार एक साथ 80 उत्कृष्ट विद्यालयों का शुभारंभ करने पर झामुमो के वरिष्ठ नेता सह प्रधानमंत्री 15 सूत्री कार्यक्रम के सदस्य डॉ अब्दुल मन्नान अंसारी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बधाई दिया है और कहा कि सरकारी स्कूलों की ऐसी तस्वीर आपने पहले कहीं नहीं देखी होगी। झारखंड प्रदेश को देश के अग्रणी राज्यों की सूची में सबसे अव्वल नंबर पर लाने के लिए माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन लगातार मेहनत कर रहे हैं इसी क्रम में झारखंड के शिक्षा को लेकर एक नया कदम उठाया गया है और 80 उत्कृष्ट विद्यालयों का शुभारंभ किया गया है जिसे अब झारखंड के गरीब व वंचित तबके के बच्चे बेहतरीन स्कूलों में शिक्षा प्राप्त करेंगे। इन उत्कृष्ट विद्यालयों में निजी स्कूलों के तर्ज पर अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा दी जाएगी इसके लिए अंग्रेजी सिखाने के लिए लैंग्वेज लैब भी बनाया जाएगा साथ ही बेहतरीन लाइब्रेरी भी रहेगी जिसमें साहित्य के साथ-साथ पाठ्यक्रम की भी पुस्तकें उपलब्ध होंगी ताकि बच्चे साहित्यिक रूप से भी समृद्ध हो सके। तमाम स्कूलों में बेहतरीन लैब जिसमें से कंप्यूटर,बायो लैब, फिजिक्स लैब भी बनाया गया है इन लैब्स में हर तरह के आधुनिक इक्विपमेंट भी मौजूद रहेंगे ताकि बच्चों को आज के समय के हिसाब से मॉडर्न एजुकेशन एवं कंप्यूटर में दक्ष किया जा सके, साथ ही बायोलॉजी,फिजिक्स, केमिस्ट्री एवं मैथ्स में भी दक्ष किए जाएंगे। बच्चे आधुनिक शिक्षा प्राप्त कर राज्य का नाम रोशन करेंगे और देश की तरक्की में मुख्य भूमिका निभाएंगे इसी सोच के साथ माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उत्कृष्ट विद्यालयों का शुभारंभ किया है ।बेहतरीन कदम के लिए माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आभार।।
