कार्यपालक पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी को लिखे पत्र में मंत्री ने कहा है कि अरविंद कुमार यादव को नगर परिषद कार्यालय के सभी विकास कार्यों से संबंधित के अलावे अन्य बैठकों में बतौर विधायक प्रतिनिधि के रूप में भाग लेंगे*।
*गुरुवार को मधुपुर स्थित अपने आवास पर मंत्री हफीजुल हसन ने अरविंद कुमार यादव को माला पहनाकर स्वागत किया*।
*कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि नगर परिषद कार्यालय की तमाम बैठकों में खास तौर पर विकास कार्यों से संबंधित कार्यों की निगरानी एवं मुद्दों को अरविंद कुमार यादव मुखर हो जनहित में काम करेंगे। इस दौरान अरविंद कुमार यादव ने मंत्री हफीजुल हसन के प्रति आभार जताया। कहा की हम यादव समाज की ओर से मंत्री हफीजुल हसन का साधुवाद व्यक्त करते हैं। कहा कि जिस आशा और विश्वास के साथ मंत्री जी ने मुझे मधुपुर नगर परिषद कार्यालय का विधायक प्रतिनिधि बनाया है। उसपर पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपने कार्यों का निर्वहन करेंगे। मौके पर झामुमो नगर अध्यक्ष प्रकाश मंडल, जिला उपाध्यक्ष दिनेश्वर किस्कू, प्रखंड अध्यक्ष शाकिर अंसारी, अजय सिंह, देवघर जिला मीडिया प्रभारी समीर आलम,मोरीफ खान, अबू तालिब अंसारी, शशि दास,अली हुसैन समसुल, रंजीत दास, कैलाश, ताज बबलू ठाकुर, समसुल अजय वर्मा सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे*।
