बिजली बचाने एवं सोलर सिस्टम को खेत में स्थापित करने के लिए आज जामताड़ा जिला के कृषि विज्ञान केंद्र में ट्रेनिंग का आयोजन किया गया था। जिसमें नाला प्रखंड के काशीडंगाल गांव के विमल कांत घोष एवं फतेहपुर प्रखंड के कार्नल सोरेन को रांची से आए हुए ट्रेनिंग पदाधिकारी पंकज कुमार ने श्रेष्ठ किसान के लिए दोनों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि यह दोनों बहुत ही कुशल किसान है,ये लोग ठीक ढंग से खेती-बाड़ी करना जानते हैं एवं दूसरे लोगों को भी खेती के लिए प्रेरित करता है साथ ही जो लघु किसान होते हैं उसका सहयोग भी करते हैं इसीलिए आज इन दोनों को सम्मानित किया गया। आज इन दोनों किसानों को सम्मान के साथ साथ खेत में सोलर सिस्टम लगाने का प्रशिक्षण भी दिया गया। इस अवसर पर रांची के प्रशिक्षण पदाधिकारी पंकज कुमार, कृषि पदाधिकारी डॉक्टर सुप्रिया कुमारी, कृषि मेकेनिकल पदाधिकारी प्रबोध कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं दर्जनों किसान उपस्थित थे।
जामताड़ा जिला में ट्रेनिंग के दौरान दो श्रेष्ठ किसान को सम्मानित किया गया। the royal news
गुरुवार, मई 11, 2023
अन्य ऐप में शेयर करें
