देवघर।मोहनपुर थाना क्षेत्र के जोगिया गांव में बुधवार को 6 साल की नाबालिग बच्ची की शव कुएं से मिला। जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई । मृतिका की पहचान जोगिया गांव निवासी सूरज मंडल की 6 वर्षीय पुत्री परी कुमारी के रूप में पहचान की गई है। परिजनों के अनुसार बताया जा रहा है कि 2 दिन पूर्व देर रात घर से लापता थी । परिजन लगातार बच्ची की तलाश कर रहे थे। बुधवार को सुबह चरवाहों ने कुएं में एक लड़की का शव तैरते देखा । सब मिलने के बाद परिवार में कोहराम मचा है। बच्ची का शव मिलने की सूचना पर ग्रामीण दौड़े-दौड़े 20 फीट गहरे कुएं के पास पहुंचे तो देखा कि पानी में शव तेर था। उधर कुएं में 6 वर्षीय बच्ची का शव होने की सूचना मिलने से मोहनपुर थाना पुलिस बल के जवान घटनास्थल पर पहुंचकर कुएं से शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए देवघर सदर अस्पताल भेज दिया है। उल्लेखनीय की किशोरी 2 दिन से लापता थी। हाल ही में जयपुर मोड़ के समीप एक कुएं में एक नाबालिक बच्ची का शव बरामद हुआ था। आए दिन लगातार इलाके में अक्सर किसी ना किसी गरीब परिवार को ही अपराधी अपना शिकार बना रहे हैं। घटना के बाद इलाके में कई तरह की चर्चाएं हो रही है हत्या कर शव फेंकने की आशंका
वहीं मृतक के परिजनों का कहना है कि बच्ची को मारकर कुएं में फेंक दिया गया है इसकी जांच होनी चाहिए।
