नाला बजरंगबली चौक के सामने स्थित हनुमान मंदिर में बजरंग दल बैन करने को लेकर कहे जाने वाली बात के विरोध में एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसका नेतृत्व प्रखंड सहसंयोजक संतोष सिंह ने किया।कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी द्वारा जिस तरह चुनावी घोषणा पत्र में बजरंग दल को बैन करने को लेकर कहा गया है तथा जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी के द्वारा बजरंग दल के लिए दिए गए कटु बयान के विरोध में आज नाला बजरंगदल के द्वारा बैठक हुआ। प्रखंड सह संयोजक संतोष सिंह ने कहा कि बजरंग दल एक अनुशासित संगठनात्मक स्वरूप के लिए जाना जाता है एवं अयोध्या में राम मंदिर बनने में बजरंग दल का भी बहुत बड़ा योगदान है।बजरंगदल एक बहुत बड़ा संगठन है इसको इस तरह बदनाम करना अनुचित है ।अतः इसी के विरुद्ध नाला बजरंग दल के द्वारा मंगलवार को नाला बजरंगबली मंदिर प्रांगण में आयोजित संध्या , आरती एवम हनुमान चालीसा का पाठ किया गया ।जिसमे मुख्य रूप से बजरंग दल नाला के प्रखंड सह संयोजक संतोष सिंह ,पार्थ चक्रवर्ती,अजीत बर्नवाल , नीरज राणा , राकेश गोराई, तपस गोराई, तथा अन्य सभी बजरंगी कार्यकर्ता उपस्थित हो कर इस कार्यक्रम को सफल बनाया ।
बजरंग दल को बैन करने को लेकर कही गई बात के विरोध में नाला बजरंग दल ने बैठक the royal news
मंगलवार, मई 09, 2023
बजरंग दल को बैन करने को लेकर कही गई बात के विरोध में नाला बजरंग दल ने बैठक किया।
अन्य ऐप में शेयर करें
