झारखण्ड प्रभारी सेख समीम की रिपोर्ट
उदघाटन महाविद्यालय के प्राचार्य अजय राज खालको, सीएससी जिला प्रबंधक सलिल कुमार एवम उत्पल दे ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। प्राचार्य श्री खलको ने बताया कि इस स्टूडेंट रिसोर्स सेंटर के खुलने से विद्यार्थियों को सभी डिजिटल सेवा जैसे कि आधार कार्ड, जाति व आवासीय प्रमाण पत्र, परीक्षा फॉर्म एडमिट कार्ड, पेमेंट सहित छात्रों व कर्मियों से जुड़ी सेवाएं सरकार के निर्धारित दर पर उपलब्ध होगी. सीएससी जिला प्रबंधक सलिल कुमार ने बताया कि विद्यार्थियों को शॉर्ट टर्म रोजगारपरक वोकेशनल शिक्षा भी मिलेगी. इसके लिए सीएससी गवनेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड, सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय भारत सरकार के साथ समझौता भी किया गया है. इसके तहत विवि अंतर्गत सभी कॉलेजों में आइआइटी मुंबई द्वारा संचालित स्पोकन ट्यूटोरियल, आइबीएम स्किल कोर्स, डिप्लोमा एवं सर्टिफिकेट कोर्स के अंतर्गत प्राइमरी टीचर ट्रेनिंग, नर्सरी टीचर ट्रेनिंग, कंप्यूटर एप्लीकेशन, हार्डवेयर एवं नेटवर्किंग, इंटरनेट एंड मल्टीमीडिया, एमएस ऑफिस, योगा टीचर ट्रेनिंग, फाइनेंसियल अकाउंटिंग, हेल्थ एवं सैनिटरी नैपकिन, हॉस्पिटल वेस्ट मैनेजमेंट, लाइब्रेरी असिस्टेंट आदि कोर्स चलाये जायेंगे. इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक वीरेंद्र प्रसाद सिंह, नीलम कुजूर, महादेव चंद्र यादव, काकोली गोराई एवम विद्यार्थी गण उपस्थित रहे।
