समाहरणालय सभाकक्ष में झारखंड जल छाजन योजना(JJY) एवं PMKSY-WDC-2.0 योजना का तैयार विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन का अनुमोदन हेतु जिला योजना कार्यकारणी समिति की बैठक उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी फैज अक अहमद मुमताज (भा.प्र.से.) के अध्यक्षता में बैठक किया गया।
उपायुक्त के द्वारा झारखंड जल छाजन योजना अंतर्गत जिले के लिए वार्षिक कार्य योजना के तहत किए जाने वाले कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान तकनीकी विशेषज्ञ जल छाजन द्वारा कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों को जानकारी दी गई कि झारखंड जल छाजन योजना एवं डब्लूडीसी- पीएमकेएसवाई 2.0 के तहत वार्षिक कार्य योजना में जामताड़ा जिला अंतर्गत कुंडहित प्रखंड एवं फतेहपुर प्रखंड का चयन किया गया है। जिनमें जल व भूमि संरक्षण के तहत विभिन्न कार्य जैसे गांव में तालाब निर्माण, चेक डैम निर्माण, ट्रेंच कम बंडिंग, फील्ड बंडिंग का कार्य किया जा रहा हैं। वहीं उन्होंने जानकारी दी कि झारखंड जल छाजन योजना एवं डब्लूडीसी-पीएमकेएसवाई 2.0 के तहत गांव में ग्रामीणों को खेती से जोड़ने के लिए उन्हें जागरूक करते हुए तकनीकों से अवगत कराया जाएगा। बैठक के दौरान उपायुक्त के द्वारा वार्षिक कार्य योजना पर परियोजना निदेशक आत्मा एवं NGO के प्रतिनिधियों, कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों के साथ चर्चा करने के उपरांत महत्वपूर्ण निर्देश दिया गया साथ ही उपायुक्त द्वारा संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया की 1 साल के अंदर एनजीओ द्वारा सभी कार्यों का भौतिक निरीक्षण कर जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराएं। उपायुक्त द्वारा संबंधित पदाधिकारी एवं एनजीओ के प्रतिनिधि को निर्देश दिया गया की ग्रामीणों की आजीविका को सुदृढ़ करने के दिशा में भी कार्य करें जैसे ग्रामीणों को मुर्गी पालन, बतख पालन, सूकर पालन, वर्मी कंपोस्ट कार्यों से जोडे ताकि लोगों को आजीविका के लिए भटकना नहीं पड़े।
मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष राधा रानी सोरेन, सांसद प्रतिनिधि, वन प्रमंडल पदाधिकारी बनकर अजिंक्य देवीदास(भा.व.से.), उप विकास आयुक्त अनिलसन लकड़ा, जिला योजना पदाधिकारी पंकज कुमार तिवारी,जिला मत्स्य पदाधिकारी दीपांकर सीट, जिला गव्य पदाधिकारी मनोज कुमार सिंह, जिला कृषि पदाधिकारी रणजीत मंडल, आदित्य नारायण WDCD, जनप्रतिनिधी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी कर्मी उपस्थित थे।
