आज दिनांक 29.09.2023 को सूचना मिली कि हरसिद्धि थानान्तर्गत ग्राम पकड़िया में एक व्यक्ति अपने पिता को कुल्हाड़ी से काट कर हत्या करने का प्रयास किया जिसे ईलाज हेतु मोतिहारी लाया गया जहाँ ईलाज के क्रम मृत्यु हो गई है। तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक, पूर्वी चम्पारण, मोतिहारी के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अरेराज के नेतृत्व में थानाध्यक्ष हरसिद्धि थाना द्वारा घटना की जाँच एवं सत्यापन के क्रम में अभियुक्त भूषण शर्मा को गिरफ्तार किया गया है। उक्त संदर्भ में हरसिद्धि थाना में कांड दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी :-
1. भूषण शर्मा, थाना- हरसिद्धि, जिला-पूर्वी चम्पारण, मोतिहारी ।
छापामारी दल :-
1. श्री रंजन कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अरेराज ।
2. पु0अ0नि0 रवि रंजन कुमार, हरसिद्धि थाना ।
3. पु०अ०नि० अनुज कुमार, हरसिद्धि थाना ।
4. सशस्त्र बल, हरसिद्धि थाना

