आंगनबाड़ी सेविका सहायिका संघ के आह्वान पर अपने राज्य कर्मी के दर्जा एव अपने अन्य मांगों को लेकर प्रखंड मुख्यालय के बाल विकास परियोजना कार्यालय के समक्ष शुक्रवार को धरना प्रदर्शन किया, धरना का नेतृत्व प्रखंड अध्यक्ष प्रमिला देवी ने की, मौके पर उपस्थित अध्यक्ष प्रमिला देवी ने बताई की सरकार हम लोगों के साथ गद्दारी कर रही है, हम लोग जब तक सरकार राज्य कर्मी की दर्जा नहीं दे देती है तब तक अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन पर रहेंगे,उन्होंने बताया कि सरकार अन्य कर्मियों के भांति हम लोगों को भी राज्यकमी की दर्जा दें और अच्छे से काम करावे ,उन्होंने बताई की सरकार आंगनबाड़ी सेविका सहायिकाओ के साथ सौतेलापन व्यवहार कर रही है, पहले भी कई बार हम लोगों ने धरना प्रदर्शन के माध्यम से सरकार को आगाह कर चुकी हूं, परंतु सरकार के द्वारा कोई सकारात्मक पहल नहीं निकली, जिसको लेकर आंगनबाड़ी सेविका सहायिका के संघ के बैनर तले अनिश्चितकालीन हड़ताल का घोषणा कर दिया गया है, उन्होंने बताई की प्रखंड विकास पदाधिकारी और बाल विकास परियोजना पदाधिकारी को अपने मांगों का अल्टीमेट देकर सरकार को सूचना देने की मांग करेंगे, मौके पर महासचिव राजेश सिंह, उपाध्यक्ष उर्मिला देवी, कोषाध्यक्ष मधुबाला देवी , मंजु देवी,सेविका।सरोज कुमारी, सुधा देवी, कुमारी सीमा रानी , नसीमा खातून,सावित्री प्रसाद , प्रमिला कुमारी, सपना देवी, बिभा देवी, बिंदु देवी, सुनिता देवी, रुबी कुमारी इत्यादि प्रखंड क्षेत्र के सभी सेविका सहायिका धरना में शामिल हुई,
आंगनबाड़ी सेविका सहायिकाओ ने राज्य कर्मी की दर्जा को लेकर प्रखंड मुख्यालय पर दिया धरनाहरसिद्धि//THE ROYAL NEWS EXPRESS
शुक्रवार, सितंबर 29, 2023
अन्य ऐप में शेयर करें

