चकिया पू च : - रोटरी क्लब चकिया द्वारा हेब्रोन मिशन स्कूल के प्रांगण मे बच्चों के बीच स्वास्थ्य जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें रोटेरियन स्टेनली पिल्लई ने बताया कि बच्चों के बीच मोटापा ज्यादा देखने को मिल रहा है. इस बीमारियों से बचने के लिए अपने खान-पान पर विशेष ध्यान देना चाहिए. बच्चों को फास्ट फूड जैसे पिज्जा, बर्गर, चामीन, कुरकुरे इत्यादि खाने से बचना चाहिए और घर में बने हुए खाने का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करना चाहिए. साथ मे सालाद, एवं फलों का सेवन अधिक करना चाहिए. इसके साथ-साथ हाथ धोने के बारे में ही बताया गया. शौच के बाद और खाने के पहले निश्चित रूप से हाथ को अच्छी तरह से सफाई करनी चाहिए. इससे बिमारियो से बचा जा सकता है. बताया कि स्वस्थ रहने के लिए खेलकूद में भी रुचि लेना चाहिए. टेलीविजन एवं मोबाइल का उपयोग कम से कम करें. मौके पर क्लब के अध्यक्ष रोटेरियन अवधेश कुमार, रोटेरियन अमरजीत कुमार, रोटेरियन शुभम कुमार सिंह एवं अन्य सदस्य मौजूद थे.
रोटरी क्लब द्वारा बच्चों के बीच स्वास्थ्य जागरूकता अभियान का आयोजन//THE ROYAL NEWS EXPRESS
शुक्रवार, सितंबर 29, 2023
अन्य ऐप में शेयर करें

