पताही प्रखंड के दो पंचायत पताही पूर्वी एवम गोनाही में शुक्रवार को पंचायत सरकार भवन में मुख्यमंत्री जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीओ नलिन प्रताप राणा ने किया।अध्यक्षता करते हुए नलिन प्रताप राणा ने लोगो को सरकार के द्वारा आयोजित होने वाली योजनाओं की जानकारी दी एवम सरकार के द्वारा आयोजित होने वाली योजनाओं का लाभ लेने के लिए लोगो को प्रेरित किया। लोगो की समस्याओं को सुनकर उन्होंने संबंधित अधिकारी को मामले का तुरंत निष्पादन करने का निर्देश दिया।पताही पूर्वी के मुखिया कृष्ण मोहन सिंह के द्वारा ग्रामीणों को बताया गया कि 2 अक्टूबर को ग्राम सभा मे जिन लोगो का बृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन आदि कोई समस्या हो पंचायत भवन में आकर अपनी समस्या का समाधान करवा सकते है। वही गोनाही मुखिया प्रतिनिधि राम सहाय राय उर्फ दरोगा जी के द्वारा पंचायत में किसानों को हो रही समस्या को लेकर पंचायत मे ट्यूबवेल का निर्माण,मनरेगा में सुधार, स्कूल में सुधार, बिजली में सुधार आदि अनेको समस्या उठाया गया।वही इस कार्यक्रम में पताही पूर्वी के मुखिया कृष्णमोहन सिंह, गोनाही मुखिया गीतांजलि कुमारी,प्रखंड विकास पदाधिकारी सम्राट जीत,अंचलाधिकारी सौरव कुमार,मनरेगा पीओ आलोक झा,बीपीआरओ रवि भारती, मनरेगा जेई संजीव कुमार,मनरेगा पीआरएस दिवेश कुमार आदि अनेको अधिकारी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री जन संवाद कार्यक्रम में सरकार के द्वारा दी जाने वाली योजनाओं की दी गई जानकारी। THE ROYAL NEWS EXPRESS
शुक्रवार, सितंबर 29, 2023
अन्य ऐप में शेयर करें

