पूर्वी चम्पारण मोतिहारी।
जन अधिकार पार्टी (लो.) का दो दिवसीय सदस्यता अभियान की शुरुआत जिला मुख्यालय पूर्वी चम्पारण से की गई! इस पूरे सदस्यता अभियान को 12 हो विधानसभा में अलग अलग तिथि में जिला अध्यक्ष पवन सिंह के नेतृत्व में सम्पन्न करने का निर्णय जिला प्रभारी के द्वारा लिया गया। जिसका पहला भाग का उद्घाटन गांधी चौक, मीना बाजार मोतिहारी में जिला प्रभारी शआनंद कुमार सिंह के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जन अधिकार पार्टी (लोकतांत्रिक) के जिला अध्यक्ष श्री पवन सिंह जी के द्वारा किया गया! इस कार्यक्रम में पार्टी के कई विशिष्ट व्यक्तियो ने भाग लिया जिसमें मुख्य रूप से जिला प्रधान महासचिव हरिशंकर सिंह मुजफ्फरपूर, युवा प्रदेश महासचिव नुरैन आलम, प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव, व्यवसाई प्रकोष्ठ के अध्यक्ष दीपू कुमार गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष मो. हैयुल,जिला सचिव दुर्गेश रॉयल, युवा अध्यक्ष रौनक त्यागी, छात्र परिषद अध्य्क्ष पुन्नू सिंह, छात्र कार्यकारी जिला अध्यक्ष पप्पू यादव, मेहसी प्रखंड अध्यक्ष ग्यासुद्दीन अंसारी, शहबाज कमर, आशिक अंसारी इत्यादि ने भाग लिया।

