जद-यू के कद्दावर युवा नेता एवं पूर्वी_चम्पारण महिला जद-यू के जिला अध्यक्ष श्रीमती शोभा सिंह के सुपुत्र विवेक राज जी को पार्टी के युवा प्रकोष्ठ का प्रदेश सचिव पद पर मनोनित किए जाने पर पूर्वी-चम्पारण में पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं में भारी प्रसन्नता देखी जा रही है। उनके मनोनयन की अधिसूचना प्रदेश जद-यू अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा के अनुमोदन पर युवा जद-यू के प्रदेश अध्यक्ष नीतीश पटेल ने जारी किया है। आज विवेक राज जी के आवास में बधाई देने वाले लोगों का तांता लगा रहा उक्त मनोनयन पर खुशी का इजहार करते हुए क्षेत्र के जद-यू नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक सुर में कहा है कि, विवेक राज जी ने पार्टी की जिम्मेदारियों को बखूबी निभाया है और आगे भी वे इसी तरह पार्टी के सभी कार्यक्रमों एवं नितियों को जन जन तक पहुँचाने का काम करते रहेंगे। वहीं इस बार प्रदेश स्तर पर पार्टी में मनोनयन पर विवेक राज ने कहा कि, पार्टी और युवा प्रकोष्ठ के माननीय प्रदेश अध्यक्ष नीतीश पटेल जी ने उन पर जो विश्वास जताया है , उस पर शत प्रतिशत खरा उतरने की कोशिश करेंगे। विवेक राज के प्रदेश सचिव पद पर मनोनयन होने पर केसरिया विधायक शालिनी मिश्रा, पू.चम्पारण जद-यू जिला अध्यक्ष मंजू देवी, जद-यू मिडिया एवं शिक्षा-प्रकोष्ठ के बिहार प्रदेश महासचिव ई.राजेश कुमार पांडेय, किसान प्रकोष्ठ के संजय सिंह, जद-यू प्रदेश महासचिव रतन सिंह पटेल, जन्मेजय पटेल जद-यू महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष शोभा सिंह, मंतोष साहनी, जद-यू शिक्षा-प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रविन्द्र सिंह पटेल,गोविन्द गंज विधान सभा की पूर्व विधायक मीना द्विवेदी, युवा नेता कौशल सिंह, अरविंद तिवारी, युवा जद-यू कै जिलाध्यक्ष कुणाल सिंह पटेल, युवा के प्रदेश महासचिव श्यामाकांत कुशवाहा,वरीय जद यू-नेता ब्यास प्रसाद सिंह और अन्य लोगों ने बधाई दी है।
विवेक राज बने जद-यू युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव। THE ROYAL NEWS EXPRESS
गुरुवार, सितंबर 28, 2023

अन्य ऐप में शेयर करें