रक्सौल -पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि स्थानीय पीएचसी प्रभारी डॉक्टर राजीव रंजन पर हुए जानलेवा हमला की जांच के क्रम में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है गिरफ्तार लोगों में नकरदेई थाना क्षेत्र के कटगेनवा गांव निवासी लाल बहादुर कुशवाहा के पुत्र रंजन कुशवाहा तथा भवानीपुर निवासी सुरेंद्र शाह के पुत्र टिंकू कुमार को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में डॉक्टर राजीव रंजन ने थाना में आवेदन दिया था और बताया था कि ब्लॉक रोड में कुछ अज्ञात लोगों के द्वारा मेरे ऊपर जानलेवा हमला कर किया गया है इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस कांड संख्या 392/23 दर्ज करते हुए अनुसंधान कर रही थी इस क्रम में मोबाइल लोकेशन के आधार पर इन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
रक्सौल -पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। // THE ROYAL NEWS EXPRESS
गुरुवार, सितंबर 28, 2023
अन्य ऐप में शेयर करें

