मोतिहारी/ मोतिहारी नगर भवन में आज जदयू के द्वारा मोतिहारी विधानसभा क्षेत्र स्तरीय ” जननायक कर्पूरी चर्चा” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला जदयू के अध्यक्ष मंजू देवी ने की तथा संचालन जिला जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ मंतोष सहनी ने की। जबकि धन्यवाद ज्ञापन ब्रजकिशोर ठाकुर ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व सांसद मंगनी लाल मंडल ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा की बिहार के विकास पुरुष लोकप्रिय यशश्वी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही अतिपिछड़ों के सच्चे हितैषी हैं।
श्री मंडल ने कहा जननायक कर्पूरी ठाकुर के विचारों को आत्मसात कर उनके सपने को साकार करते हुए नीतीश कुमार ने अतिपिछड़े समुदाय की विभिन्न जातियों का सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षणिक और आर्थिक उन्नयन कर इन्हें एक वर्ग के रूप में नई पहचान दी। श्री मंडल ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए अतिपिछड़ा वर्ग के लोगों से संगठित रहने सतर्क रहने एवं किसी के बहकावे में नहीं आने तथा नीतीश कुमार के द्वारा अतिपिछड़ा वर्ग के लोगों के हित में किए गए जा रहें कार्यों को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
श्री निषाद ने कहा कि नीतीश सरकार के द्वारा अन्य पिछड़ा वर्ग प्री-मैट्रिक (विद्यालय वृत्ति योजना के तहत वर्ग 1 से 10 तक के छात्र-छात्राओं को छात्रवृति मुख्यमंत्री मेघावृत्ति योजना के तहत प्रथम श्रेणी में 10वीं की परीक्षा पास करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को एक मुस्त 10 हजार रूपया दिया जा रहा है। श्री निषाद ने कहा बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की माध्यमिक परीक्षा के लिए परीक्षा शुल्क की प्रतिपूर्ति बिहार सरकार के द्वारा की जा रही है तथा इसके साथ ही अन्य विभिन्न प्रकार की योजनाएं संचालित की जा रही है।
इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक शालनी मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अतिपिछड़ा वर्ग के बेरोजगार युवाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के साथ-साथ उद्योग लगाने लिए अतिपिछड़ा वर्ग को भी मुख्यमंत्री उद्यमी योजना से 10 लाख की ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। जिसमें 5 लाख अनुदान और 5 लाख ब्याज मुक्त ऋण है।
इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश जदयू के नेता पूर्व विधायक सतीश प्रसाद साह ने कहा कि अतिपिछड़ों में सामाजिक स्वाभिमान एवं स्व रोजगर के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार सरकार ने अनेकों महत्वपूर्ण कदम उठाये हैं। जैसे कौशल विकास योजना के तहत विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण, कुशल युवा कार्यक्रम के तहत 15-28 वर्ष के युवाओं को भाषा (हिन्दी / अंग्रेजी) एवं संवाद कौशल, बुनियादी कम्पूटर ज्ञान एवं व्यवहार कौशल का प्रशिक्षण दिया जाता है।
श्री साह ने कहा देश क पहला राज्य बिहार है जहां मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत आवास निर्माण हेतु 1.20 लाख रूपये की सहायता राशि एवं मुख्यमंत्री वास स्थल क्रय सहायता योजना के तहत 60,000 रूपये की सहायता राशि दी जा जाती है, इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्वी चम्पारण जिला जदयू के अध्यक्ष मंजू देवी ने कहा कि अतिपिछड़ा विरोधी भाजपा नीत केन्द की मोदी सरकार अतिपिछड़ा के प्रति राजनीतिक अपमान का व्यवहार रखती है, इसलिए जननायक कर्पूरी ठाकुर को अबतक भारत रत्न नहीं दिया।
श्रीमती मंजू ने कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा पीएम यशस्वी योजना के नाम से एक नई योजना प्रारम्भ की गई, जिसमें पिछड़ा एवं अतिपिछड़ा वर्ग के कक्षा 1 से 8 तक के छात्र-छात्राओं को पूर्व से मिलने वाली छात्रवृति बंद कर दी गयी है। मौके पर प्रदेश जदयू के उपाध्यक्ष सह पूर्व मंत्री विरेन्द्र सिंह कुशवाहा, श्याम बिहारी प्रसाद,प्रदेश जदयू के महासचिव प्रो.दिनेश चन्द्र प्रसाद,कपिलदेव प्रसाद उर्फ भुवन पटेल, दीपक पटेल अधिवक्ता, प्रदेश जदयू राजनैतिक सलाहकार समिति के सदस्य अमरेन्द्र सिंह, देवेन्द्र सहनी, हाजी मोहम्मद अकिलुर्रहमान, वसील अहमद खान,
जिला जदयू के प्रवक्ता जन्मेजय कुमार पटेल, संजीव श्रीवास्तव, जिला जदयू के कोषाध्यक्ष दिवाकर कौशिक,जदयू के वरिष्ठ नेता शर्मानंद सहनी, विनय कुमार कुशवाहा,ब्रजेश श्रीवास्तव, कैप्टन अब्दुल हमीद, ब्यास प्रसाद सिंह, कुणाल पटेल, शोभा सिंह,अभय कुमार गुप्ता, रविन्द्र सिंह पटेल, रेहान हाशमी,ध्रुवलाल मांझी, हीरालाल महतो, कमल किशोर सहनी उर्फ रिंकू सहनी, सुनील भूषण ठाकुर, गणेश सिंह,ब्रजकिशोर ठाकुर, दिनेश पासवान,राजू बैठा, डॉ राजेश पटेल,सरदार मंजीत सिंह, गौरीशंकर कनौजिया, राजीव कुमार सिंह,इशरत जहां, ई.राजेश पाण्डेय,
अमरनाथ प्रसाद अधिवक्ता, प्रकाश चौधरी अधिवक्ता, रामबालक कुशवाहा, जितेन्द्र साह,अमिरुल होदा,जितन पटेल, नवलकिशोर साह,रिपूसूदन तिवारी, बासुदेव शर्मा, जितेन्द्र सिंह उर्फ चुन्नू बाबू , बैद्यनाथ प्रसाद, अनिल कुशवाहा,उषा श्रीवास्तव,नरेश कुशवाहा, संतोष श्रीवास्तव, पूर्णिमा भारती, नेहाल अख्तर, राजेन्द्र पटेल, सुरेश प्रसाद साह,अजय पटेल,वशी अख्तर, ब्रजकिशोर सिंह, मुक्ति नारायण सिंह, सचिदानंद कुशवाहा,राजदेव शर्मा, मनीष पांडेय, मोईनुद्दीन आलम, शंभूनाथ यादव, अरविन्द कुशवाहा, उमाकांत प्रसाद, इश्हाक आजाद,प्रभु पंडित,शाहजाद आलम इत्यादि लोग उपस्थित थे। उपरोक्त आशय की जानकारी जिलाध्यक्ष मंजू देवी के हवाले से जिला जदयू के प्रवक्ता संजीव कुमार श्रीवास्तव ने दी।

