MOTIHARI जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक, मोतिहारी द्वारा भ्रमण कार्यक्रम के दौरान अरेराज में श्री सोमेश्वर नाथ महोत्सव 2023 के सफल आयोजन हेतु कार्यक्रम स्थल की पूर्व तैयारी का निरीक्षण किया गया ।
निरीक्षण के दौरान कार्यक्रम स्थल पर विधि व्यवस्था के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल सुविधा, बैठने की सुविधा, यातायात, लाइटिंग, साफ सफाई आदि की व्यवस्था दुरुस्त रखने हेतु उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।
दिनांक 26 सितंबर 2023 को संध्या 4:00 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम में तनुजा शर्मा( भजन/ गजल) ,कुमार बादल (भजन एवं लोकगीत), सुष्मिता शर्मा (भजन एवं गजल), कशीश सिन्हा (भजन) कलाकारों द्वारा प्रस्तुति । दिनांक 27 सितंबर 2023 को 4:00 बजे संध्या से सांस्कृतिक कार्यक्रम में वंदना शुक्ला (शास्त्रीय संगीत/ भजन एवं गजल) , नीरज निराला ( भोजपुरी गायन ) , अमर आनंद (भजन, सुगम संगीत ) ,कल्पना पटवारी कलाकारों द्वारा कार्यक्रम की प्रस्तुति ।

