मोतिहारी// पिता के अंतिम दर्शन को लेकर दो भाइयों में मारपीट हुआ है। यह घटना छोटा बरियारपुर वार्ड नंबर 39 की है। जहां इस घटना को लेकर छोटा बरियारपुर निवासी रामनाथ साह ने स्थानीय थाना में आवेदन दिया है। दिए गए आवेदन में कहा है कि मेरे पिता का स्वर्गवास हो गया था जो मेरे भाई श्याम सुंदर साह के साथ रहते थे। अंतिम दर्शन करने हेतु मेरे परिवार के सभी सदस्य गए तो पहले से वहां मौजूद श्याम सुंदर साह ,नीलम देवी, विशाल कुमार, अनीता देवी, प्रभावती देवी, रामवती देवी, दीपू कुमार सभी एक साथ साजिश के तहत मेरी बेटी कंचन कुमारी के साथ मारपीट करने लगे। वही दीपू कुमार अपने हाथ में लिए हुए लोहे के रड से मेरी बेटी कंचन कुमारी की सर पर चलाए। जो सर और आंख पर लगा और वह चिल्लाने लगी। वही मेरी पत्नी रूबी देवी बचाने के लिए दौड़ी तो उसे भी सभी ने पकड़ कर जमीन पर पटक दिया और लात और मुक्का से मरने लगे। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। वही बीच में मेरा बेटा सोनू कुमार और मैं दौड़ कर गया तो दीपू कुमार छोटा बंदूक निकालकर मेरे कनपटी पर सटा दिया और बोला कि यदि तुम लोग लास को छुआ भी तो जान से मार दूंगा। जिसको लेकर मैं विरोध किया तो सभी लोग मिलकर मुझे और मेरे बेटा के साथ लाठी से मारपीट करने लगे। साथ ही आवेदन में कहा है कि मेरी पत्नी की गले से सोने का मंगलसूत्र भी चोरी कर ली गई। वही हल्ला सुनकर अगल-बगल के लोग दौड़े तथा बीच बचाव किया तो हम लोगों की जान बची। जहां हम लोग सरकारी अस्पताल गए जहां हम लोग की इलाज हुई। वही इस घटना को लेकर छतौनी थाना में कांड संख्या 468/23 दर्ज किया गया है।
पिता के अंतिम दर्शन को लेकर दो भाइयों में हुई मारपीट बड़े बेटे के साथ-साथ उसके परिवार को छोटे भाई के साथ संबंधियों ने भी मिलकर मारा THE ROYAL NEWS EXPRESS
सोमवार, सितंबर 25, 2023
अन्य ऐप में शेयर करें
