आज दिनांक 25 सितंबर 2023 को पूर्वी चंपारण जिले के मेहसी प्रखंड में जीविका परियोजना के तत्वाधान में तिरहुत हाई स्कूल के खेल मैदान में रोजगार सह मार्गदर्शन मेला का आयोजन प्रातः 10:00 से संध्या 4:00 बजे तक किया गया । इस मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रखंड विकास पदाधिकारी सलोनी शरण, जीविका जिला परियोजना प्रबंधक गणेश पासवान एवं सी. एल. एफ. की दीदीयों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया । इस रोजगार सह मार्गदर्शन मेला में कुल 756 बेरोजगार युवक-युवतियों ने अपना पंजीकरण कराया । इस मेले में विभिन्न कंपनियों द्वारा कुल 204 अभ्यर्थियों को नियुक्ति के अगले चरण के लिए चयन किया गया । 124 अभ्यर्थियों का DDUGKY के लिए प्रशिक्षण हेतु निबंधन किया गया। साथ ही 72 अभ्यर्थियों को RSETI में प्रशिक्षण हेतु अपना आवेदन दिया /
मेहसी प्रखंड में जीविका परियोजना के तत्वाधान में तिरहुत हाई स्कूल के खेल मैदान में रोजगार सह मार्गदर्शन मेला का आयोजन // THE ROYAL NEWS EXPRESS
सोमवार, सितंबर 25, 2023
अन्य ऐप में शेयर करें
