पूर्वी चम्पारण मोतिहारी/अभिषेक कुमार: - The Royal News.
पताही प्रखंड के देवापुर स्थित बागमती लालबकेया संगम घाट पर नवरात्री के प्रथम दिन कलश यात्रा के दौरान एक 17 वर्षीय युवक के डूबने के बाद दूसरे दिन मोतिहारी एवम शिवहर के पुलिस बल व एनडीआरएफ की टीम द्वारा शव को खोजा जा रहा था परंतु शोमवार को निराशा ही हाथ लगी थी।परंतु मंगलवार की सुबह स्थानीय गोतखोर ग्रामीण के कड़े प्रयास के बाद तीसरे दिन 40 घंटों बाद अरविन्द का शव को खोज निकाला गया। वही इस मौके पर मौके पर पचपकड़ी ओपी अंजन कुमार, पदुमकेर पंचायत के मुखिया, 10 न० वार्ड सदस्य विकेश राय के साथ अनेको ग्रामीण मौजूद रहे।वही शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल मोतिहारी पोस्मार्टम के लिए भेजा गया।परिजनों ने जैसे ही शव को देखा उनमें कोहराम मच गया।