शहर के लक्ष्मी नारायण दूबे कॉलेज में बी आरए बिहार विश्वविद्यालय के आदेश पर किया निरीक्षण।
मोतिहारी: शहर के लक्ष्मी नारायण दूबे महाविद्यालय में मंगलवार को बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के आदेश पर प्रो. नितेश कुमार, विभागाध्यक्ष, रसायन शास्त्र विभाग एसएनएस कॉलेज, मोतिहारी द्वारा निरीक्षण किया गया। उन्होंने एकेडमिक ब्लॉक, बी एड ब्लॉक, निर्माणाधीन पीजी ब्लॉक, कार्यालय कक्ष, शिक्षक कक्ष, सभी वर्ग कक्ष, सभी प्रयोगशाला, पुस्तकालय, लैंग्वेज लैब, रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेल, सभागार, जिम, क्रीड़ा मैदान इत्यादि का सूक्ष्मता पूर्वक निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि यहां न्यूनतम संसाधन में भी समय सारणी के अनुकूल विद्यार्थियों के कक्षा संचालन उनके अधिकतम हित की चिंता को प्रतिबिंबित करती है। उन्होंने यहां के सभी शिक्षकों को अपने काम के प्रति संजीदा देखकर प्राचार्य की प्रशासनिक सफलता बताया। उन्होंने भावी नैक मूल्यांकन के द्वितीय चक्र के लिए सभी शिक्षक एवं कर्मचारियों को जी जान से जुड़ जाने की सलाह दी।प्रो.नितेश कुमार ने यहां पदस्थापित सभी नियमित शिक्षकों, अंशकालीन अतिथि शिक्षकों व शिक्षकेतर कर्मचारियों की भौतिक उपस्थिति का अनुश्रवण करते हुए सभी का परिचय प्राप्त किया। उन्होंने भौतिकी, रसायन शास्त्र, वनस्पति विज्ञान, जंतु विज्ञान, मनोविज्ञान एवं भूगोल की क्रियाशील प्रयोगशाला को भी देखा। उन्होंने पुस्तकालय की भंडार पंजी एवं वितरण पंजी का भी अवलोकन किया। उन्होंने यहां लेखा शाखा के सभी शीर्ष, उपशीर्ष में रोकड़ पंजी के अद्यतन होने पर हर्ष व्यक्त किया। उन्होंने इस महाविद्यालय में गणित, मनोविज्ञान एवं अंग्रेजी में शिक्षकों की यथाशीघ्र पदस्थापन के लिए विश्वविद्यालय के उच्च अधिकारियों को अनुशंसा प्रेषित करने की बात कही। निरीक्षण के मौके पर प्रभारी प्राचार्य डॉ.सुबोध कुमार, डॉ. राजेश कुमार सिन्हा, डॉ. पिनाकी लाहा, डॉ. सर्वेश दूबे, प्रो.राकेश रंजन कुमार, प्रो.अरविंद कुमार, प्रो.दुर्गेश मणि तिवारी, डॉ.जौवाद हुसैन, डॉ. कुमार राकेश रंजन, डॉ. संतोष विश्नोई, डॉ. रवि रंजन सिंह, मीडिया प्रभारी डॉ. प्रभाकर कुमार, प्रो.रामप्रवेश, डॉ. नीरज कुमार, डॉ. स्वर्णा रानी, डॉ.प्रीति प्रिया, शिक्षकेतर कर्मचारियों की ओर से आलोक कुमार पांडेय, आशुतोष, मणिभूषण सहित सभी उपस्थित थे।
